Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Digital Payment में भारत ने हासिल किया नया मुकाम, ग्लोबल ट्रांजेक्शन में 46 प्रतिशत पहुंची हिस्सेदारी

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 09:35 AM (IST)

    भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि 2022 में देश में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुए हैं जो कि दुनिया में होने वाले कुल रियल टाइम लेनदेन का 46 प्रतिशत है। भारत के ब्राजील चीन थाइलैंड और साउथ कोरिया का नाम है। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    भारत में 2022 में कुल 89.5 मिलियन रियल टाइम लेनदेन हुए हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डिजिटल पेमेंट में एक बार भारत ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। 2022 में दुनिया में हुए कुल डिजिटल रियल टाइम पेमेंट्स में 46 प्रतिशत भारत में हुए हैं। यह रैंकिंग में भारत के बाद आने वाले चार देशों में हुए कुल लेनदेन से भी अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत सरकार की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, 2022 में भारत में कुल 89.5 मिलियन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे, जो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक है।

    भारत ने हासिल किया कीर्तिमान

    आरबीआई की ओर से एक्सपर्ट्स ने एएनआई को बताया कि डिजिटल पेमेंट में भारत ने वैल्यू और वॉल्यूम में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है, जो दिखाता है कि भारतीय पेमेंट सिस्टम की विश्वनीयता को दिखाता है।

    MyGovIndia की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया कि डिजिटल पेमेंट में भारत का दबदबा बना हुआ है। डिजिटल पेमेंट को व्यापाक रूप से अपनाने के कारण भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है।

    डिजिटल पेमेंट में टॉप 5 देश?

    89.5 मिलियन रियल टाइम पेमेंट के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप है। इसके बाद 29.2 मिलियन के साथ ब्राजील दूसरे, 17.6 मिलियन के साथ चीन तीसरे, 16.5 मिलियन के साथ थाइलैंड चौथे और 8 मिलियन के साथ साउथ कोरिया पांचवें नंबर पर है।

    देश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा फायदा

    भारत में डिजिटल पेमेंट को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय यूपीआई को जाता है, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था।

    इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कहा गया था कि भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया में नंबर वन बन गया है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है।