सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन प्राइवेट बैंकों ने घटाई एफडी की जमा दरें, जानें क्या है नया रेट

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:14 AM (IST)

इस महीने के शुरू में भारतीय रिजर्व बैंक (Rbi) की मुख्य नीतिगत दरों में कटौती होने के बाद इन बैंकों ने अपनी जमा दरों में कटौती की है।

इन प्राइवेट बैंकों ने घटाई एफडी की जमा दरें, जानें क्या है नया रेट
इन प्राइवेट बैंकों ने घटाई एफडी की जमा दरें, जानें क्या है नया रेट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। प्राइवेट सेक्टर के जाने माने बैंकों ने पिछले हफ्ते अपनी जमा योजनाओं की ब्याज दरों में 0.25 फीसद तक की कटौती की है। माना जाता है कि कर्ज दरों में कटौती करने से पहले बैंक अपनी जमा दरों में कटौती करते हैं। नकदी की स्थिति सुधरने और इस महीने के शुरू में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की मुख्य नीतिगत दरों में कटौती होने के बाद इन बैंकों ने अपनी जमा दरों में कटौती की है।

ये भी पढ़ें:सस्‍ते में दुबई घूमने का है मौका, IRCTC का है ये किफायती टूर पैकेज

आरबीआइ का मानना है कि मुख्य नीतिगत दरों में कटौती होने और इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए जाने से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। अधिकारियों के मुताबिक आइसीआइसीआइ बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स की दरों में 0.10-0.25 फीसद कटौती की है। नई दरें सोमवार से ही लागू हो गई। एक्सिस बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके बैंक ने कुछ खास फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरें 0.15 फीसद तक घटाई हैं।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करने का ये है सही तरीका

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी जमा दरों की समीक्षा की है और नई दरें पिछले बुधवार से लागू कर दी गई हैं। आरबीआइ ने इस महीने के शुरू में लगातार तीसरी बार अपनी मुख्य नीतिगत दरों में कटौती की थी। आरबीआइ के गवर्नर शक्तिकांत दास ने उनके द्वारा की गई कटौतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए बैंकों की सराहना की थी। उन्होंने हालांकि यह भी कहा था इस दिशा में और भी अधिक किए जाने की जरूरत है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप