ट्रंप टैरिफ से दुनिया को नुकसान, लेकिन टाटा ग्रुप की हुई बंपर कमाई; कैसे छाप डाले 23000 करोड़ रुपए?
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने iPhone एक्सपोर्ट करके रिकॉर्ड कमाई की है। कंपनी ने बताया कि वित्त-वर्ष (FY25) में उसकी कुल आय का लगभग 37% हिस्सा सिर्फ अमेरिका को iPhone भेजने से आया। यानी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अमेरिका से ही करीब 23112 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। अब सवाल यह है कि आखिर टाटा ग्रुप ने इतनी कमाई कैसे कर डाली?

नई दिल्ली| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (Trump tariffs impacts) फैसलों ने भले ही दुनिया भर की कंपनियों की नींद उड़ा दी हो, लेकिन भारत के टाटा ग्रुप (Tata Group profits) ने इसी संकट को सुनहरे मौके में बदल दिया।
दरअसल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने iPhone एक्सपोर्ट करके रिकॉर्ड कमाई की है। कंपनी ने बताया कि वित्त-वर्ष (FY25) में उसकी कुल आय का लगभग 37% हिस्सा सिर्फ अमेरिका को iPhone भेजने से आया। यानी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अमेरिका से ही करीब 23,112 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। अब सवाल यह है कि आखिर टाटा ग्रुप ने इतनी कमाई कैसे कर डाली?
ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इससे बचने के लिए Apple ने चीन पर निर्भरता घटाकर भारत में iPhone का उत्पादन बढ़ाया। इसी मौके का फायदा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने उठाया और भारत में iPhone बनाने की फैक्ट्रियां स्थापित कीं। जब Apple ने चीन से प्रोडक्शन शिफ्ट करना शुरू किया, तो सबसे बड़ा लाभ सीधे टाटा को मिला।
यह भी पढ़ें- रतन टाटा के जाने के बाद बिकने जा रहा ताज होटल, 17600 करोड़ में हो सकती है डील; ये सुल्तान खरीद रहा बरसों की विरासत!
आयरलैंड दूसरा सबसे बड़ा बाजार
अमेरिका के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार आयरलैंड रहा, जहां से कंपनी ने 14,255 करोड़ रुपए (23%) की कमाई की। यूरोप में Apple का बेस भी आयरलैंड है। इसके अलावा ताइवान से 15% और भारत से 20% की कमाई हुई। यह जानकारी कंपनी ने Registrar of Companies (RoC) को दी है।
एपल पर तेजी से बढ़ी निर्भरता
कंपनी की कमाई में Apple का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ट्रंप के टैरिफ की धमकी से पहले ही Apple ने अमेरिका के लिए iPhone का उत्पादन चीन से भारत में शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। पहले टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिर्फ ताइवान और भारत को iPhone सप्लाई करती थी, लेकिन अब अमेरिका इसका सबसे बड़ा ग्राहक बन चुका है।
दो फैक्ट्रियों से बन रहे iPhone
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इस समय भारत में दो फैक्ट्रियों से iPhone बना रही है। इनमें से एक फैक्ट्री Wistron की है, जिसे टाटा ने मार्च 2024 में खरीदा और उसका नाम बदलकर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस कर दिया। यह अब पूरी तरह टाटा के स्वामित्व में है।
मुनाफे में 65 गुना तक उछाल
RoC में जमा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 से मार्च 2025 (15 महीने) के दौरान टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 75,367 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि 2023 में यह आंकड़ा सिर्फ 14,350 करोड़ रुपए था। यानी महज दो साल में कमाई पांच गुना बढ़ गई। मुनाफे में भी जबरदस्त छलांग लगी। 2023 में कंपनी का मुनाफा 36 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 2,339 करोड़ रुपए हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।