सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pan Card for Minor: नाबालिग बच्चे का कैसे बनाए पैन कार्ड? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Published: Mon, 12 May 2025 04:54 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 May 2025 06:38 PM (GMT+05:30)

18 साल से कम या नाबालिग बच्चे का भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है। अगर आप बच्चे के नाम ...और पढ़ें

नाबालिग बच्चे का कैसे बनाए पैन कार्ड?
नाबालिग बच्चे का कैसे बनाए पैन कार्ड?

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी आज एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। पैन कार्ड के बिना आप कोई भी जरूरी काम पूरा नहीं कर सकते। इनकम या पैसे से जुड़ा काम के लिए पैन कार्ड की जरूरत हमेशा पड़ती है।

जैसे नाबालिग बच्चे का आधार कार्ड बनता है, ऐसे ही आप पैन कार्ड भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दफ्तर भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही बच्चे के लिए पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर बच्चे के नाम पर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान है, तो पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

जब बच्चा बालिग या 18 वर्ष का हो जाएगा, तो नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है। नया पैन कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर नया होता है। हालांकि पैन नंबर वही रहता है।

इन डॉक्यूमेंट की होगी आवश्यकता

ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले अपने पास सभी जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।

इनमें पहचान पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी देना पड़ सकता है।

कैसे करें अप्लाई

  • पैन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको NSDL की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां आपको न्यू पैन में जाकर Indian Citizen और Individual सेक्शन का चयन करें।
  • फिर बच्चे की बेसिक जानकारी और अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट को स्कैन कर ऑनलाइन जमा करें।
  • फिर आपको मांगी गई फीस भर, फॉर्म सबमिट करना होगा।

वेरिफिकेशन के बाद आपको पैन कार्ड मिल जाएगा। ये पैन कार्ड आप फिजिकल या ऑनलाइन दोनों फॉर्म ले सकते हैँ। इसका इस्तेमाल आप बच्चे से जुड़े कई तरह के स्कीम में निवेश करते वक्त कर सकते हैं। अगर आपके एरिया में बिजली या इंटरनेट की कमी है। तो पास के किसी सरकारी दफ्तर में जाकर भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:-Gold ETF क्या है, जानिए इससे जुड़े सारे फायदे; कैसे करें अप्लाई?