Silver Purity Check: आपके घर में पड़ा चांदी असली है या नकली, कैसे करें जांच? ये है सबसे आसान तरीका
आज भारत में लोग सोने से ज्यादा चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। मौजूदा समय में 1 किलो चांदी का दाम 1 लाख पार पहुंच चुका है। अगर आप भी चांदी में निवेश करना पसंद करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम जानेंगे कि चांदी की शुद्धता (how to check fake silver) को कैसे चेक किया जा सकता है?
नई दिल्ली। चांदी में आज लोग सोने की तरह ही अपना रुझान दिखा रहे हैं। आजकल सोने और चांदी को लेकर धोखाधड़ी भी बढ़ने लगी है। बाजारों में असली कीमत पर नकली कमोडिटी जैसे सोना और चांदी बेचे जा रहे हैं। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है।
आज हम जानेंगे कि आप घर बैठे ही चांदी की चमक का पहचान कैसे कर सकते हैं।
कैसे पहचाने चांदी असली या नकली?
जैसे 100% सोना काफी लचीला होता है, ऐसे ही 100 फीसदी चांदी भी काफी लचीला होता है।
इसलिए चांदी के गहने बनाने के लिए अन्य धातुओं का मिश्रण मिलाया जाता है। अगर आप चांदी की शुद्धता पहचाना चाहते हैं, तो नीचे दिए विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं-
आप चुम्बक के जरिए आसानी से नकली चांदी की पहचान कर सकते हैं। शुद्ध चांदी कभी भी मैग्नेट की ओर आकर्षित नहीं होता। अगर आपकी चांदी की वस्तु या गहना चम्बुक की ओर आकर्षित होता है, तो उसमें अन्य धातुओं का मिश्रण ज्यादा हो सकता है।
कई लोग बर्फ से भी चांदी की शुद्धता की जांच करते हैं। चांदी को गुड कंडक्टर माना जाता है। अगर आप इस पर बर्फ रखते हैं, तो ये तुरंत पिघलना शुरू हो जाएगा। हालांकि इन विकल्पों से चांदी पर असर दिख सकता है।
हॉलमार्क के जरिए करें पहचान
BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) के द्वारा शुद्ध चांदी की जांच के लिए हॉलमार्क दिया जाता है। चांदी में शुद्धता की संख्या 925 लिखी होती है, जिसका मतलब है कि इसमें 92.5 फीसदी चांदी का मिश्रण मौजूद है। इसके अलावा केंद्र और निर्माता का कोड भी लिखा गया होगा। हॉलमार्क के जरिए चांदी की पहचान को सबसे आसान और प्रोफेशनल माना जाता है। आप चाहें तो ज्वैलर के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक टेस्ट मशीन से भी शुद्ध चांदी की जांच कर सकते हैं।
कितनी है चांदी की कीमत?
दोपहर 2.51 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 105802 रुपये चल रहा है। इसने अब तक 105415 प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 106502 प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। कल 23 जून को 1 किलो चांदी की कीमत 106759 रुपये पहुंच गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।