Gold Price Crash: मुँह के बल गिरा सोना, इतना हुआ 24 कैरेट गोल्ड का दाम, चांदी की चमक भी हुई कम
इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर (Israel-Iran Impact on Gold) का असर सोने की कीमत पर दिखा है। एमसीएक्स में सुबह 11.31 बजे सोने का भाव 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी की चमक भी कम होते हुए दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी की कीमत (Gold and Silver Price Today) क्या है और आगे इसका भाव कितना पहुंच सकता है।
नई दिल्ली। निवेशकों के लिए इजरायल-ईरान के बीच हुए सीजफायर (Israel- Iran Impact on Gold) के बाद अच्छी खबर सामने आई है। सोने की कीमत (Gold Price crash) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 11.15 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) लगभग 1553 रुपये तक गिर चुका है। सुबह 11.22 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोना 97710 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
इसने अब तक 96422 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अपना हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 98807 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। कल 23 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 99388 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था।
दोपहर 12.45 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 2129 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। अभी 10 ग्राम सोने का भाव 97,259 रुपये चल रहा है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 11.20 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 105934 रुपये चल रहा है। इसने अब तक 105905 प्रति किलो पुहंचकर अब तक का लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 106,502 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। सुबह 11.21 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 825 रुपये गिरी है।
कल 23 जून को 1 किलो चांदी कीमत 106759 रुपये पहुंच गई थी।
क्यों गिर रहा है सोने का भाव?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि युद्ध विराम और अमेरिकी फेड के नरम रुख के कारण सोना ग्लोबल मार्केट में 3,350 डॉलर से नीचे गिरा है। इसके गिरने का कारण है कि-
- इजरायल-ईरान युद्ध विराम के कारण जोखिम उठाने की क्षमता कम होने से सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गया।
- ट्रम्प ने युद्ध विराम की पुष्टि की है, ईरान ने पहले हमले रोके, उसके 12 घंटे बाद इजरायल ने भी हमले रोक दिए है।
- ईरान के जवाबी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे सुरक्षित-पनाहगाह की मांग कम हो गई।
यह भी पढ़ें:-वाह क्या स्कीम है, मुफ्त बिजली के साथ कमाई का भी मौका, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।