सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pan Card से कैसे लें लाखों रुपये का लोन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Published: Tue, 13 May 2025 04:05 PM (IST)

पैन कार्ड आज जरूरी दस्तावेज बन गया है। जितनी ज्यादा जरूरत आज आधार कार्ड की है उतना ही जरूरी पैन ...और पढ़ें

Pan Card से कैसे ले लाखों रुपये का लोन
Pan Card से कैसे ले लाखों रुपये का लोन

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पैन कार्ड का इस्तेमाल आज इनकम या पैसों से जुड़े अन्य कामों में किया जाता है। इसके बिना आज आप कोई भी जरूरी काम नहीं कर सकते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता होगा कि पैन कार्ड के जरिए आप लाखों रुपये तक का लोन भी ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इसके लिए आपको कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी और इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

कितने रुपये तक मिलता है लोन?

पैन कार्ड के जरिए आप लगभग 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसमें खास बात ये है कि पैन कार्ड के जरिए इंस्टेंट लोन लिया जा सकता है। ये लोन आपको 24 घंटे के अंतराल में ही मिल जाता है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें लोन के लिए अप्लाई?

सबसे पहले उन बैंकों की तलाश करनी होगी, जो पैन कार्ड पर इंस्टेंट लोन ऑफर करते हैं। इसके बाद आपको इन बैंकों के ब्याज दर और लोन से जुड़ी अन्य जानकारी देखनी होगी। आप अन्य बैंकों द्वारा ऑफर किए गए लोन से भी तुलना करें।

इसके बाद बैंक की वेबसाइट पर जाकर इंस्टेंट लोन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

फिर आपको पहले बैंक की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर, लॉगइन करना होगा।

इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट देने होंगे।

अंत में लोन का अमाउंट, लोन अवधि और ईएमआई से जुड़ी डिटेल्स का चयन करना होगा।

फिर वेरिफिकेशन के बाद आपके खाते में लोन अमाउंट क्रेडिट हो जाएगा।

इसके बिना नहीं मिलेगा लोन

अगर आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो लोन मिलने में परेशानी आ सकती है। इसलिए लोन लेने से पहले आप पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक जरूर करा लें। आप इसकी जगह पसर्नल लोन भी ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- फ्री या एनुअल चार्ज वाला, कौन-सा क्रेडिट कार्ड है आपके लिए सही? यहां पढ़ें डिटेल