सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्री या एनुअल चार्ज वाला, कौन-सा क्रेडिट कार्ड है आपके लिए सही? यहां पढ़ें डिटेल

Published: Tue, 13 May 2025 02:49 PM (GMT+05:30)

आज क्रेडिट कार्ड का लोग बढ़-चढ़कर इस्तेमाल कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए आप पहले खर्चा कर इसका भुगतान ...और पढ़ें

फ्री या एनुअल चार्ज, वाला कौन-सा क्रेडिट कार्ड है सही?
फ्री या एनुअल चार्ज, वाला कौन-सा क्रेडिट कार्ड है सही?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड एक तरह से उधार ही है। इसमें आप पहले खर्चा कर, भुगतान बाद में करते हैं। अलग-अलग खर्चों के लिए अलग-अलग क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड आमतौर पर दो तरह के होते हैं। इनमें फ्री और एनुअल चार्ज वाला कार्ड शामिल हैं।

अक्सर हमें ये कन्फ्यूजन रहती है कि फ्री या एनुअल चार्ज वाले क्रेडिट कार्ड में से कौन-सा लिया जाए। आपके लिए क्या बेहतर रहेगा। चलिए इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं।

फ्री क्रेडिट कार्ड क्या है?

क्रेडिट कार्ड के जरिए बस भुगतान से जुड़ा फायदा नहीं मिलता। बल्कि इसमें कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट जैसे लाभ भी मिल जाते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट को आप खरीदारी करते वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्री क्रेडिट का मतलब ये है कि आपको इस कार्ड पर कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होता है। हालांकि, खरीदारी करने के बाद तय समयसीमा में पूरा-पूरी भुगतान न करने पर आपको अच्छा खासा ब्याज चुकाना पड़ता है। ये फ्री क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा है, जो पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

एनुअल चार्ज वाला क्रेडिट कार्ड क्या है?

एनुअल चार्ज वाले क्रेडिट कार्ड वे होते हैं, जिसके इस्तेमाल करने पर आपको सालाना मेंटेनेंस फीस देनी होती है। ये फीस 500, 1000 और 2000 या इससे भी ज्यादा हो सकती है। ये आपके क्रेडिट कार्ड टाइप और सर्विस पर निर्भर करता है।

एनुअल क्रेडिट कार्ड जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इसके सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको शुल्क या चार्ज देना होगा। बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा ज्यादा फायदे एनुअल चार्ज वाले क्रेडिट कार्ड में दिया जाता है। वहीं इसमें रिवॉर्ड पॉइंट में भी ज्यादा मिलते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड का ज्यादा उपयोग करते हैं, तो ये आपके लिए बेहतर रहेगा।

कौन-सा है आपके लिए बेहतर?

अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। या इसका कम इस्तेमाल करते हैं, तो फ्री क्रेडिट कार्ड ज्यादा बेहतर रहेगा। क्योंकि एनुअल क्रेडिट कार्ड को चाहे इस्तेमाल करें या नहीं इसमें चार्ज या फीस देना पड़ता है।

सही क्रेडिट कार्ड का चयन करें

क्रेडिट कार्ड का चयन करने से पहले अपने खर्चों का सही आकलन करना जरूरी है। आपको ये देखना होगा कि सबसे ज्यादा खर्च किस चीज पर हो रहा है। क्योंकि अलग-अलग खर्चों के हिसाब से क्रेडिट कार्ड डिजाइन किए जाते हैं। आपको खर्चों को देखते हुए क्रेडिट कार्ड चुना होगा।

यह भी पढ़ें:- Pan Card for Minor: नाबालिग बच्चे का कैसे बनाए पैन कार्ड? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस