इमरजेंसी पड़ने पर नहीं होगी पैसों की किल्लत, ऐसे जुटाएं हर महीने फंड; देखें कैलुकेशन
भारत और पाकिस्तान के बीच चल बढ़ रहे विवाद ने युद्ध जैसी अवस्था बना दी है। वहीं दोनों ही देश अपनी सुरक्षा के लिए अलग-अलग बचाव तरीके भी अपना रहे हैं। ऐसी स्थिति में है जरूरी है कि हमारे पास भविष्य में होने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पर्याप्त फंड हो। फंड जुटाने की तैयारी आप अभी से ही कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 6 मई यानी कल देर रात को हुए Operation Sindoor सुर्खियों में बना हुआ है। इसके तहत भारतीय सेनानियों ने पाकिस्तान के 9 आतंकी गुटों पर हवाई हमला किया है। ये हमला कुछ दिन पहले हुए पहलगाम हमले का जवाब कहा जा रहा है।
अब दोनों ही देशों के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि युद्ध के आसार बनते नजर आ रहे हैं। अगर युद्ध होता है तो दोनों ही देशों में इमरजेंसी जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम पहले से ही भविष्य के लिए पर्याप्त फंड जुटा ले।
इमरजेंसी फंड जुटाने के लिए 67:33 फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। चलिए इसे उदाहरण और कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं।
क्या है इमरजेंसी का 67:33 फॉर्मूला?
67:33 फॉर्मूला के तहत आप सैलरी आपको दो हिस्सों में बांटना होगा। सैलरी का 33% पैसा आप सेविंग या इमरजेंसी के लिए रख सकते हैं। वहीं बाकी बचा 67% पैसा आप जरूरी और अन्य खर्चों में उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आप इमरजेंसी के लिए मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।
उदाहरण से समझें कैलकुलेशन
मान लीजिए किसी व्यक्ति की मासिक सैलरी 30 हजार रुपये हैं। तो 30 हजार रुपये में से आपको 33 फीसदी यानी 9900 रुपये इमरजेंसी के लिए सेव करने होंगे। वहीं बाकी का बचा 67 फीसदी यानी 20,100 रुपये आप जरूरी खर्चों और अन्य खर्चे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड?
ऐसा कहा जाता है कि किसी भी इमरजेंसी से बचने के लिए आपको इमरजेंसी फंड जमा करना चाहिए। ये इमरजेंसी फंड आपके 3 या 6 महीने खर्च के बराबर होना चाहिए। तभी आप किसी भी इमरजेंसी का सामना कर सकते हैं। इसलिए आपको कम से कम 6 महीने का खर्च का पैसा जुटाना होगा।
क्या इमरजेंसी फंड करना चाहिए निवेश?
आप इमरजेंसी फंड के लिए जुटाए गए पैसों को निवेश भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अपने इमरजेंसी फंड को ऐसी जगह ही निवेश करें, जहां से आप आसानी से निकासी कर सकें। क्योंकि जरूरत पड़ने पर आपको ये पैसे चाहिए होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।