Aadhaar Card : कब तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड, क्या है इसका प्रोसेस
Aadhaar Card Free Update अगर आपके आधार कार्ड में जानकारी अपडेट हुए 10 साल से ज्यादा हो चुका है तो उसे जरूर अपडेट कराएं। यह सलाह सरकार ने दी है। आप अपने आधार कार्ड की जानकारी जैसे नाम पता या जन्मतिथि को 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप घर बैठे जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड अब सबसे जरूरी डॉक्युमेंट बन गया है। सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने से लेकर सिम कार्ड लेने और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। कई लोगों ने काफी पहले आधार कार्ड बनवाया था और उसमें नाम या डेट ऑफ बर्थ में कुछ गलतियां रह गई थीं। ऐसे लोग 14 दिसंबर तक अपने आधार कार्ड में मुफ्त अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद अपडेट कराने पर चार्ज देना पड़ सकता है।
आधार अपडेट करवाना जरूरी क्यों
आधार बनाने वाली संस्था UIDAI ने सभी लोगों को सुझाव दिया है कि अगर आधार में जानकारी अपडेट हुए 10 साल से ज्यादा हो चुका है, तो उसे जरूर अपडेट कराएं। आप अपने आधार कार्ड की जानकारी जैसे नाम, पता या जन्मतिथि को 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप घर बैठे सभी जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन आधार अपडेट करने का प्रोसेस
- UIDAI की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर लॉगिन करें।
- अपडेट सेक्शन चुनें और ‘माय आधार’ के तहत ‘अपडेट योर आधार’ पर क्लिक करें।
- डिटेल अपडेट पेज पर जाकर ‘अपडेट आधार डिटेल्स’ चुनें और ‘डॉक्युमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें।
- यहां क्रेडेंशियल डालकर आधार नंबर और कैप्चा भरें, फिर ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से लॉगिन करना होगा।
- यहां अपडेट ऑप्शन चुनें। अपने नाम, पता आदि को अपडेट करने के लिए फील्ड चुनें।
- फिर डॉक्युमेंट अपलोड करें। जरूरी जानकारी भर कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें
सबमिट के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा। अब अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) को सेव करें। इसके जरिए आप अपने आधार में अपडेट के प्रोसेस को ट्रैक कर सकते हैं।
बड़े अपडेट के लिए जाना होगा सेंटर
अगर आपको बायोमेट्रिक बदलाव करना है, तो उसके लिए ऑफलाइन प्रोसेस फॉलो करना होगा। इसमें आईरिस, फिंगरप्रिंट, मोबाइल नंबर या फोटो के लिए अपडेट का काम सिर्फ ऑफलाइन किया जा सकता है। हालांकि, कुछ बदलाव सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है। इसमें जन्मतिथि और लिंग में अपडेट शामिल है।
ऑफलाइन अपडेट करने का तरीका
आप आधार कार्ड को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। यह प्रक्रिया निशुल्क नहीं है। इसमें आपको पैसे भी देने होंगे।
- UIDAI की वेबसाइट से आधार अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें।
- नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर फॉर्म और डॉक्युमेंट सबमिट करें।
- बायोमेट्रिक सबमिशन के लिए आधार केंद्र पर बायोमेट्रिक डेटा दें।
- अब आपको रिक्वेस्ट की ट्रैकिंग के लिए URN स्लिप मिलेगी।
यह भी पढ़ें : PAN 2.0: QR Code वाला नया पैन कार्ड ला रही सरकार; जानिए कैसे बनेगा और कितना रहेगा चार्ज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।