सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI New App: रिजर्व बैंक के नए ऐप से कितना आसान हो जाएगा सरकारी बॉन्ड में निवेश करना?

Published: Sun, 07 Apr 2024 11:55 AM (IST)

रिजर्व बैंक ने केंद्र और राज्य सरकार की सिक्योरिटीज ट्रेजरी बिल्‍स सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग में निवेश ...और पढ़ें

अभी तक निवेशकों को रिटेल डायरेक्‍ट पोर्टल के जरिये सरकारी बॉन्ड में निवेश करना होता है।
अभी तक निवेशकों को रिटेल डायरेक्‍ट पोर्टल के जरिये सरकारी बॉन्ड में निवेश करना होता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने 5 अप्रैल की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में EMI के मोर्चे पर जनता को कोई राहत भले ना दी। लेकिन, गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक नया ऐप बनाने की घोषणा की। इसकी मदद से रिटेल इन्वेस्टर्स और आम जनता के लिए सरकारी बॉन्ड में पैसे लगाना काफी आसान हो जाएगा।

आइए जानते हैं कि आरबीआई का नया ऐप कैसे काम करेगा और इसमें क्या खासियत होगी।

रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम ऐप होगा नाम

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम ऐप (Retail Direct Scheme App) से रिटेल इन्वेस्टर्स के साथ आम जनता को रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम में सीधे निवेश का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘यह सरल, सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।’

इस ऐप के जरिए केंद्रीय बैंक सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। साथ ही, वह आम आदमी के लिए भी सरकारी बॉन्ड में निवेश की राह आसान करना चाहता है।

यह भी पढ़ें : भारत के बॉन्ड मार्केट पर लट्टू FPI, अप्रैल में भी निवेश का सिलसिला जारी

कैसे काम करेगा RBI का नया ऐप

आरबीआई के नए ऐप के जरिए आम निवेशक अपने पोर्टफोलियो को मॉनिटर कर पाएंगे। उन्हें मार्केट के डेटा को भी एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय बैंक का कहना है कि रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम ऐप में निवेशकों को यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलेगा।

इससे निवेशक बिना किसी परेशानी के अपनी पसंद की स्कीमों में पैसे लगा सकेंगे। बॉन्ड की खरीद-बिक्री कर सकेंगे।

अभी बॉन्ड में कैसे होता है निवेश?

फिलहाल, केंद्र और राज्य सरकार की सिक्योरिटीज, ट्रेजरी बिल्‍स, सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग में निवेश का प्रक्रिया थोड़ी जटिल है। निवेशकों को सीधे रिटेल डायरेक्‍ट पोर्टल के जरिये निवेश करना होता है। लेकिन, नया ऐप आने के साथ इन्वेस्टर फोन से भी आसानी निवेश कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : गुड़ी पड़वा के मौके पर 9 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, इस हफ्ते तीन ही दिन चलेगा काम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।