Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप भी कर सकते हैं अपने घर को सुरक्षित, बस जल्द से जल्द लें Home Insurance, जानिए क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:00 PM (IST)

    Home Insurance खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। कई लोग हेल्थ-इंश्योरेंस को बे-फिजूल का खर्चा मानते हैं। कई भी इंश्योरेंस परिवार की रक्षा के साथ ही संपत्ति की रक्षा के लिए काफी काम आता है। आइएजानते हैं कि हम सभी को होम इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए इसके फायदे क्या है? (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    आप भी कर सकते हैं अपने घर को सुरक्षित

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Home Insurance Benefits: खुद का घर बनाने का सपना हर कोई देखता है। घर बनाने में काफी पैसा और समय लगता है , ऐसे में अगर कोई आपदा में घर को नुकसान हो जाए तो हमें काफी दुखी कर देगा। ऐस में घर की सुरक्षा के लिए हम सभी को होम इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए। अगर कोई प्राकृतिक आपदा में घर को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करती है। आइए, पहले समझते हैं कि होम इंश्योरेंस इतना जरूरी क्यों होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होम इंश्योरेंस के फायदे

    प्राकृतिक आपदा के समय में घर की सुरक्षा करने के लिए यह इंश्योरेंस काफी कारगार साबित होता है। इसी के साथ घर में अगर कोई चोरी हो जाती है तब भी यह इंश्योरेंस काफी काम आता है। आप होम इंश्योरेंस में अपने घर के साथ गैरेज, हॉल, कॉम्पलेक्स आदि को भी कवर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फर्नीचर को भी कवर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि होम इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

    होम इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

    कोई भी विपत्ति कभी बताकर नहीं आती है। ऐसे में भूकंप, बाढ़ सहित चोरी होने जैसी परेशानी में घर की सुरक्षा के लिए यह इंश्योरेंस काफी काम आता है। घर में कोई भी नुकसान होता है तो उसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी कर देती है। कंपनी तब ही इंश्योरेंस को कवर करती है तब वह कंपनी के नियम व शर्तों में शामिल होती है। आपको इस इंश्योरेंस में रेगुलर प्रीमियम भरना होता है। कई बार कंपनी आपको आर्थिक सहायता भी देता है।

    कब कब मिलता है इंश्योरेंस का पैसा

    अगर घर में आग लग जाती है तब यह इंश्योरेंस काफी काम आता है। अगर घर को कोई भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता है तो कंपनी इसके लिए बीमाधारक को कवरेज देती है। इसके अलावा उस इंश्योरेंस में घर के सामान को भी कवर किया जाता है।

     

    comedy show banner
    comedy show banner