Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Home Insurance Tips: होम इंश्योरेंस है आपके लिए काफी जरूरी, खरीदने से पहले रखे इन बातों का ध्यान

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 08:30 PM (IST)

    Home Insurance Benefit खुद का घर होना हर व्यक्ति का सपना होता है। अगर हमारा खुद का घर है फिर भी हमें उसकी सुरक्षा के लिए होम इंश्योरेंस लेना चाहिए। होम इंश्योरेंस हमारी काफी मदद करता है। अगर आप भी होम इंश्योरेंस लेने का सोच रहे हैं तो आपको उस से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आपको बाद में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    होम इंश्योरेंस है आपके लिए काफी जरूरी

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के टाइम में खुद का घर खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। घरों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। आपको अपने घर को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए होम इंश्योरेंस लेना काफी जरूरी होता है। होम इंश्योरेंस लेना काफी समझदारी का फैसला होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोग होम इंश्योरेंस को लेकर काफी कंफ्यूज होते हैं। आपको बता दें कि होम इंश्योरेंस आपके घर का होता है। प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान या फिर चोरी जैसे कोई भी परेशानी कभी बता कर नहीं आती है। ऐसे में घर को सुरक्षित रखने के लिए होम इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। होम इंश्योरेंस कोई भी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या चोरी को कवर करता है।

    ऐसे में आपको घर खरीदने के साथ होम इंश्योरेंस लेना चाहिए। आप जब भी होम इंश्योरेंस ले तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए, हम आपको बताते हैं कि होम इंश्योरेंस लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस से पहले आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि होम इंश्योरेंस कितने प्रकार के होते हैं?

    होम इंश्योरेंस के प्रकार

    होम इंश्योरेंस दो प्रकार के होते हैं। पहला- बिल्डिंग इंश्योरेंस है। इसमें घर को फिजिकल तौर पर कवर किया जाता है। वहीं, दूसरा- कॉन्टेंट्स इंश्योरेंस है। इसमें घर को फिजिकल के तौर पर भी कवर किया जाता है साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी कवर किया जाता है। आप जब भी इंश्योरेंस खरीदते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    इंश्योरेंस कवरेज

    आपको सबसे पहले ये ध्यान देना चाहिए कि आप को कितना कवरेज मिल रहा है। आप घर में रखे सामान के आधार पर इंश्योरेंस को सिलेक्ट कर सकते हैं। वैसे तो होम इंश्योरेंस बाकी इंश्योरेंस की तुलना में काफी सस्ता होता है।

    पॉलिसी की तुलना करें

    आपको कभी भी बिना देखे समझे कोई पॉलिसी नहीं खरीदना चाहिए। हमेशा आप होम इंश्योरेंस की तुलना बाकी कंपनी से कर सकते हैं। आपको प्रीमियम के साथ फीचर्स पर भी ध्यान देना चाहिए।

    नियम व शर्तों को पढ़े

    आप जब भी कोई इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको उसके नियम व शर्तों के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहिए। होम इंश्योरेंस की कंपनी कुछ लिमिट्स लगाती है। अगर आप उसे ध्यान से पढ़ते हैं तो आपको भविष्य में क्लेम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    समीक्षा करें

    आप जब भी कोई इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको सबसे पहले उसकी समीक्षा करना चाहिए। आप सोशल मीडिया पर मौजूद रिव्यू को भी पढ़ सकते हैं। आपको जरूर देखना चाहिए कि आप जो होम इंश्योरेंस ले रहे हैं वो आपकी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त है या नहीं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner