सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HUL ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, कंपनी का 2,657 करोड़ रुपये प्रॉफिट घटा, 18 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 19 Oct 2023 04:16 PM (IST)

FY 24 के दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। इस तिमाही कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ में गिरावट ...और पढ़ें

HUL ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे
HUL ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे

HighLights

  1. कंपनी के शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए हैं।
  2. कंपनी ने 18 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

एजेंसी, नई दिल्ली। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। 30 सितंबर, 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ में 2,657 करोड़ रुपये की मामूली गिरावट आई है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,670 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया था।

जुलाई-सितंबर की समीक्षाधीन तिमाही में समेकित कुल आय 15,806 करोड़ रुपये रही। वहीं, पिछले एक साल पहले की अवधि में यह 15,253 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने दूसरी तिमाही में कुल खर्च 12,211 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 11,965 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 3,694 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं EBITDA का मार्जिन 24.2 फीसदी बढ़ गया।

डिविडेंड का किया एलान

कंपनी ने निवेशकों को 18 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। इस तिमाही कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 3.3 फीसदी बढ़ा है। पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर1 फीसदी गिरा थी। वहीं, आज हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर 1.75 अंक की बढ़त के साथ 2,550.00 रुपये प्रति शेयर के साथ बंद हुआ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।