Business News Today May 13 Highlights : शेयर बाजार में फिर गिरावट का दौर
यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको सबसे पहले जानकारी दी जाए। इसीलिए, हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा खबरों से अपडेट रहें।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी की गई अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस साल मार्च के अंत में 28.05 अरब डॉलर घटकर 607.31 अरब डॉलर रह गया, जो सितंबर 2021 के अंत में 635.36 अरब डॉलर था। इसके अलावा, शेयर बाजार की बात की जाए तो इसमें अस्थिरता जारी है। बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में व्यापार क्षेत्र की हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today May 13) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे।
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से इसकी एक नई फोटो लीक हुई है। आपको बता दें कि महिंद्रा स्कार्पियो को ये न्यू जनरेशन अपडेट बहुत जल्द मिलने वाला है। 2022 स्कॉर्पियो 2.2 लीटर 4-सिलेंडर टॉर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आएगी।
ईमुद्रा आईपीओ 20 मई को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा। आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 24 मई को समाप्त होगी और एंकर निवेशकों के लिए बोली 19 मई को खुलेगी।
पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रानिक सामान और केमिकल जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अप्रैल में भारत का उत्पाद निर्यात 30.7 प्रतिशत बढ़कर 40.19 अरब डालर हो गया। इसी समयावधि में आयात 30.97 प्रतिशत बढ़कर 60.3 अरब डालर हो गया।
Maruti Suzuki ने हरियाणा में नई मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाने के लिए पहले चरण में 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर सौदे को अस्थायी रूप से तब तक के लिए रोक दिया है जब तक कि उन्हें यह पता नहीं चल जाता कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कितने नकली या स्पैम खाते मौजूद हैं।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) Forbes की ताजातरीन Global 2000 list में 53वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने दो पायदान की बढ़त दर्ज की है। यह लिस्ट दुनियाभर की पब्लिक कंपनियों पर बनी है।
सेंसेक्स 136.69 अंक गिरकर 52,793.62 पर बंद हुआ जबकिनिफ्टी 25.85 अंक गिरकर 15,782.15 पर क्लोज हुआ।
Fixed Deposit (FD) को निवेश का अच्छा जरिया माना जाता है। खासकर लंबे समय के निवेश के लिए। इसमें 1 साल से 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें ग्राहक अपनी च्वाइस के हिसाब से बैंक में पैसा रख सकते हैं। बैंक इस पर 5.75 फीसद से 6.5 फीसद तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रमुख अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक अगले महीने से रेपो से जुड़ी उधार दरों में वृद्धि करेगा। बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पिछले सप्ताह रेपो दर में 40 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि में यह कदम उठाया जा रहा है।
सेंसेक्स (53,355.70 अंक)
बढ़त- 425.39 अंक या 0.80%
निफ्टी (15,940.80 अंक)
बढ़त- 132.80 अंक या 0.84%
.webp)
मार्च 2022 में समाप्त चौथी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट में 41 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। Q4 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा 9,114 करोड़ रुपये रहा।
(PTI)
भारत चाहता है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) वैश्विक मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में अपनी भूमिका निभाए, जिसका असर सदस्य देशों की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। डब्ल्यूटीओ में राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ब्रजेंद्र नवनीत ने भारत की तरफ से दिए गए बयान में यह बात कही है।
सेंसेक्स 663.36 या 1.25% की बढ़त के साथ 53,593.67 अंक पर है। वहीं, निफ्टी 210.60 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 16,018.60 अंक पर है।
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश की कीमत 949 रुपये प्रति शेयर तय की है। मामले से परिचित एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
(रॉयटर्स)
सेंसेक्स (53,604.79 अंक)
बढ़त- 674.48 अंक या 1.27%
निफ्टी (16,028.15 अंक)
बढ़त- 220.15 अंक या 1.39%
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि मूल्य वृद्धि व्यापक आधार पर हो रही है और FY23 के लिए रिजर्व बैंक द्वारा दरों में 1 प्रतिशत अंक की वृद्धि की जा सकती है।
सेंसेक्स (53,328.39 अंक)
बढ़त- 398.08 अंक या 0.75%
निफ्टी (15,943.60 अंक)
बढ़त- 135.60 अंक या 0.86%