सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HDFC Bank के शेयर में भारी बिकवाली, इस जानकारी के बाद 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरा स्टॉक

Published: Fri, 05 Jul 2024 12:04 PM (IST)

इस हफ्ते एचडीएफसी बैंक के शेयर (HDFC Bank) ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था लेकिन आज कंपनी के शेयर में ...और पढ़ें

HDFC Bank के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
HDFC Bank के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

HighLights

  1. HDFC Bank के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।
  2. बैंक के स्टॉक में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।
  3. इस हफ्ते बैंक के शेयर ने ऑल-टाइम हाई तो टच किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भारत का सबसे बड़ा बैंक है। आज एचडीएफसी बैंक के शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। इस हफ्ते एचडीएफसी बैंक के शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

खबर लिखते वक्त एचडीएफसी बैंक के शेयर (HDFC Bank Share Price) 72.65 रुपये या 4.21 फीसदी गिरकर 1,654.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर में क्यों आई गिरावट

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया की पहली तिमाही में बैंक का ग्रोथ अनुमान से कम है। कई ब्रोकरेज के अनुसार निवेशकों के अनुमान से कम ग्रोथ होने की वजह से शेयर में गिरावट आई है। इस हफ्ते जब एचडीएफसी बैंक ने एमएससीआई से जुड़ी जानकारी दी थी तब बैंक के शेयर में तूफानी तेजी आई थी।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जून 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रॉस एडवांस 52.6 फीसदी बढ़कर 24.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह मार्च तिमाही में 16.3 लाख करोड़ रुपये था।

आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने अभी तक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी नहीं किये हैं। बीएसई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार बैंक 20 जुलाई 2024 को जून तिमाही के नतीजें जारी करेगा। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि 20 जुलाई को एचडीएफसी बैंक की बोर्ड मीटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- ITR Filing: अगर भूल गए हैं आयकर पोर्टल का पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

एचडीएफसी बैंक के शेयर की परफॉर्मेंस

एचडीएफसी बैंक के शेयर की परफॉर्मेंस (HDFC Bank Share Performance) उम्मीद जितना अच्छा नहीं है। पिछले 5 साल में बैंक के शेयर ने केवल 33.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल में बैंक के शेयर ने 1.14 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है।

अगर बैंक के एम-कैप की बात करे तो एचडीएफसी बैंक का एम-कैप ( HDFC Bank M-Cap) 12,59,714.85 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Railway Share: रॉकेट बना रेलवे सेक्टर का ये स्टॉक, 1 साल में ही दिया 200+ रिटर्न