सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Share: रॉकेट बना रेलवे सेक्टर का ये स्टॉक, 1 साल में ही दिया 200+ रिटर्न

Published: Fri, 05 Jul 2024 11:03 AM (GMT+05:30)

Rail Vikas Nigam Ltd Share आज शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ रेल सेक्टर ...और पढ़ें

Railway Share: RVNL के शेयर में तूफानी तेजी
Railway Share: RVNL के शेयर में तूफानी तेजी

HighLights

  1. RVNL के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है।
  2. कंपनी के शेयर नए 52-उच्चतम सप्ताह को टच किया।
  3. एक साल में कंपनी के शेयर 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Railway Stocks: 5 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। 10.30 बजे तक दोनों मुख्य स्टॉक एक्सचेंज निचले स्तर पर पहुंच गए। बाजार में आई गिरावट के बीच रेलवे सेक्टर के RVNL शेयर में तेजी देखने को मिली है।

आज रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर (RVNL Share) ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है।

खबर लिखते वक्त RVNL के शेयर ( Rvnl Share Price) 33.85 रुपये या 8.08 फीसदी चढ़कर 452.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।

क्यों आई तूफानी तेजी

RVNL ने अपने नए एग्रीमेंट की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसने विदेश में आने वाले प्रोजेक्ट के लिए सर्विस प्रोवाइडर MoU किया। कंपनी ने DMRC के साथ MoU किया। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ करार किया है। इस एग्रीमेंट के अनुसार RVNL प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर बना है।

यह भी पढ़ें- Share Market Update: स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी के बीच हिस्सेदारी बेच रहे प्रमोटर्स, क्या है इसकी वजह

RVNL के शेयर की परफॉर्मेंस

अगर RVNL के शेयर की परफॉर्मेंस (RVNL Stock Performance) की बात करें तो कंपनी के शेयर की काफी अच्छी परफॉर्मेंस है। पिछले 1 साल में कंपनी ने 264.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसे ऐसे समझिए कि 5 जुलाई 2023 को कंपनी के शेयर का भाव 124.10 रुपये था जो अब चढ़कर 452.60 रुपये हो गया है।

पिछले 6 महीने में ही कंपनी के शेयर ने 145.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। शेयर में आई तेजी के बाद RVNL का एम-कैप 93,742.50 रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- ITR Filing: अगर भूल गए हैं आयकर पोर्टल का पासवर्ड तो ऐसे करें रीसेट, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस