सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RVNL के शेयरधारक मालामाल, 1 साल में दे दिया 190 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

Published: Tue, 21 May 2024 12:15 PM (IST)

आज बाजार में रेलवे सेक्टर (Railway Sector) के शेयर में तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी शेयर बाजार ...और पढ़ें

RVNL के शेयरधारक मालामाल (जागरण फाइल फोटो)
RVNL के शेयरधारक मालामाल (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेलवे विकास निगम लिमिटेड के शेयर में आज 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
  2. कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 191.37 फीसदी का रिटर्न दिया है।
  3. RVNL को 148 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को स्टॉक मार्केट में रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वैसे तो दोनों सूचकांक यानी बीएसई और एनएसई संकीर्ण दायरे में कारोबार कर रहा है। दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL Q4 Result) ने मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया था। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33 फीसदी की वृद्धि आई है। कंपनी ने निवेशकों के लिए 2.11 रुपये प्रति शेयर का लाभांश की भी घोषणा की है।

क्या है RVNL के शेयर का हाल

आज रेलवे विकास निगम लिमिटेड के शेयर (RVNL Share) तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह कंपनी के शेयर 303.20 रुपये प्रति शेयर पर खुले थे। इसके बाद कंपनी के स्टॉक में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर (RVNL Share Price) 339.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

कंपनी के शेयर ने पिछले 1 साल में 191.37 फीसदी और बीते 6 महीने में 102.34 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Explainer: क्यों बढ़ रहा चांदी का दाम, कहां से आ रही डिमांड? जानिए पूरी डिटेल

RVNL का तिमाही नतीजा

मार्च तिमाही में कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस काफी अच्छा रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी से मार्च में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 478.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी की इनकम 6714 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अच्छी तिमाही नतीजों के साथ आरवीएनएल को मिले ऑर्डर की वजह से भी शेयरों में तेजी आई है।

आपको बता दें कि रेलवे विकास निगम लिमिटेड को Electric traction system से रिलेटिड ऑर्डर मिला है। कंपनी को कुल 148 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के बाद कंपनी का ऑर्डर बुक 65,000 करोड़ रुपये का हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Railway Insurance: रेलवे अपने यात्रियों को देता है 10 लाख रुपये का बीमा, क्‍या आप जानते हैं?