Gold Rate Hike: पिछले हफ्ते थी गिरावट अब पकड़ ली रफ्तार, वेडिंग सीजन में अचानक क्यों बढ़ गया पीले का दाम
Gold Rate Hike आज से ठीक एक हफ्ते पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। यह पहली बार था जब शेयर बाजार के साथ सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। अब इस हफ्ते सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। अब निवेशक जानना चाह रहे हैं कि गोल्ड की कीमतों में अचानक तेजी क्यों आई?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वेडिंग सीजन के बीच सोने (Gold) की मांग बढ़ जाती है। दरअसल, सोना शुभ माना जाता है। जब भी सोने की मांग में तेजी आती है तो इसके भाव (Gold Price) भी बढ़ जाते हैं। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में काफी उलटफेर हुआ है। जी हां, बीते सप्ताह में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन, इस हफ्ते गोल्ड की कीमतों में शानदार तेजी (Gold Rate Hike) आई।
ऐसे में सवाल आता है कि आखिर गोल्ड की कीमतों में तेजी क्यों आई।
क्यों आई सोने की कीमतों में तेजी? (Why did gold prices rise)
शेयर बाजार में गिरावट और भू-राजनीतिक चिंता के समय निवेशकों सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। दरअसल, इन स्थितियों में सोना काफी सिक्योर ऑप्शन माना जाता है। संकट के माहौल में देश-विदेश के निवेशक सोने में निवेश करते हैं। निवेश बढ़ जाने के बाद सोने और चांदी की कीमत में इजाफा होता है। सोने की कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) को जीत मिली। इस जीत के बाद भारतीय और वैश्विक बाजार में माना जा रहा था कि ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए कुछ कदम उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने सोने-चांदी में निवेश करना रोक दिया, जिसके कारण इनकी कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ अमेरिका ने यूक्रेन को इजाजत दे दिया कि वह अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल रूस के लिए कर सकते हैं। इस इजाजत के बाद परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई, जिसके कारण सोने की कीमतों में शानदार तेजी आई।
माना जा रहा है कि नए साल के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। 20 जनवरी को अमेरिका में ट्रंप बाइडन की जगह राष्ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उम्मीद है कि वह युद्ध रोकने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में अनिश्चतता का माहौल, क्या फार्मा फंड्स में दांव लगाना रहेगा सही?
क्या है सोने की कीमत (Gold Latest Price)
सोने की कीमतों में तेजी आ गई। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7900.3 रुपये प्रति ग्राम। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 7243.3 रुपये प्रति ग्राम हो गया।
यह भी पढ़ें: Gold Price: शेयर बाजार के साथ गिर रहा सोने का भाव, वेडिंग सीजन में क्यों घट रही पीले की कीमत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।