सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: टूटने के बाद तेज हुआ सोने का भाव, यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Fri, 24 Feb 2023 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2023 02:11 PM (IST)

Gold Silver Price Today अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और निवेशकों की चिंता के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: Check Latest Sona Chandi Bhav
Gold Silver Price Today: Check Latest Sona Chandi Bhav

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: मिले-जुले वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के बीच शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के कारोबार में तेजी देखी जा रही है। दोपहर तक कम दाम पर ट्रेड करने वाला अप्रैल सोना वायदा एक बजे के बाद मजबूत होने लगा। खबर लिखे जाने तक सोना 156 रुपये या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Gold Silver Price Today दूसरी ओर, एमसीएक्स पर चांदी का रेट 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,642 रुपये प्रति किलोग्राम था। हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 1,826.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में कल के बंद भाव के मुकाबले 220 रुपये की गिरावट आई। चांदी की कीमतें शुरुआती कारोबार के दौरान अपरिवर्तित रहीं। सुबह के सत्र में 1 किलोग्राम चांदी 68,800 रुपये पर थी।

किस तरफ जाएगी सोने की कीमत

सोने की कीमतों में नकारात्मक रुझान रहने की संभावना है। अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी आंकड़ों में गिरावट के कारण गुरुवार को सोने की कीमतें 6 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। डॉलर इंडेक्स में मजबूत रैली के बाद चांदी का वायदा बुरी तरह हिट हुआ और 1% से अधिक फिसल गया। डॉलर इंडेक्स 104.66 पर अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर गया।

आपके शहर में क्या सोने का रेट

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,610 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56,610 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,560 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,510 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,510 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,560 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,510 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 56,880 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 56,880 रुपये है।

ये भी पढें-

सिर्फ तीन दिन है ऑफर, SBI के Yono अकाउंट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, मिलेगा घूमने और शॉपिंग का मौका

EPF खाते से पैसे निकालने में हो रही है समस्या? कहीं ये वजह तो नहीं, तुरंत ऑनलाइन करें ये काम