सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPF खाते से पैसे निकालने में हो रही है समस्या? कहीं ये वजह तो नहीं, तुरंत ऑनलाइन करें ये काम

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Fri, 24 Feb 2023 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2023 11:29 AM (IST)

EPFO द्वारा अपने सदस्य खाताधारकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ...और पढ़ें

EPFO how to file e nomination, Full process
EPFO how to file e nomination, Full process

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन संगठन (EPFO) ने अपने सभी सदस्यों को खातों में नॉमिनी ऐड करने को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप भी औपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं और अभी तक अपने ईपीएफओ खाते में ई-नॉमिनेशन (E-Nomination) नहीं किया है, तो आपको पैसे निकालने से लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ईपीएफओ में नॉमिनी जोड़ने के फायदे

ईपीएफओ में नॉमिनी जोड़ने के बाद आप आसानी अपने पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। ईपीएफओ में ई-नॉमिनेशन होने पर आपको सात लाख रुपये का ऑनलाइन बीमा मिलता है। किसी भी अनहोनी के समय आपके परिवार को सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। ई-नॉमिनेशन का एक बड़ा फायदा यह है कि क्लेम सेटलमेंट भी पेपरलेस और ऑनलाइन हो जाता है।

ईपीएफओ में नॉमिनी न जोड़ने के नुकसान

अगर किसी खाताधारक नॉमिनी नहीं जोड़ता है, तो उसको ईपीएफओ की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप मेडिकल छोड़कर किसी भी अन्य चीजों के लिए पैसे नहीं निकाल सकते हैं। ऐसे में आप अगर इन समस्याओं से बचना तो तुरंत नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर ईपीएफओ खाते में ई-नॉमिनेशन दाखिल करें।

EPF खाते में ऐसे करें ई-नॉमिनेशन

  • ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद Manage टैब पर जाकर ई-नॉमिनेशन पर क्लिक करें।
  • ई-नॉमिनेशन का पेज खुल जाएगा और सभी जानकारी भरनी होगी।
  • फिर फोटो के साथ सभी जानकारियां सबमिट कर सेव करें।
  • वहीं अगर आप एक से ज्यादा नॉमिनी के नाम भरना चाहते हैं, तो फिर ऐड के बटन पर क्लिक करें।
  • अगर एक अधिक नॉमिनी ऐड किए हैं,तो नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करें और नॉमिनी का शेयर तय करें। इसके बाद सेव ईपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ओटीपी जेनरेट करने ई-साइन पर क्लिक करना होगा। फिर आधार लिक्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी सबमिट करें। आपका ई- नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-

FD पर ये बैंक दे रहे हैं आकर्षक ब्याज, फिक्स्ड रिटर्न के साथ पाएं टैक्स में छूट और 80C का लाभ

'बजट घोषणा से रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में मदद', वित्त मंत्रालय ने वैश्विक व्यापार कम रहने की जताई आशंका