Gold Price: UAE, कतर, ओमान और सिंगापुर से सस्ता है भारत में सोना, क्यों अचानक आई इतनी बढ़ी गिरावट?
अक्टूबर में सोने की कीमतों में शानदार उछाल आया था। पिछले महीने सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई पहुंच गया था। लेकिन नवंबर में सोने की कीमतों में 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आज के समय में UAE कतर ओमान और सिंगापुर की तुलना में भारत में सस्ता सोना मिल रहा है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सोने की कीमतों में क्यों गिरावट आई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कुछ समय से सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने फेस्टिव सीजन के समय सोने और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी आई थी। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि वेडिंग सीजन के समय में मांग के बढ़ जाने के कारण सोने की कीमतों में भी तेजी जारी रहेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। कई कारणों से सोना अभी सस्ता हुआ।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, ओमान और सिंगापुर की तुलना में भारत में गोल्ड की कीमत (Gold Price) कम है। ऐसे में गोल्ड की कीमतों में आई गिरावट के पीछे कई कारण है पर यह कारण जानने से पहले हम लेटेस्ट प्राइस (Gold Latest Price) जानते हैं।
क्या है लेटेस्ट प्राइस (Gold Latest Price)
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके दूसरी तरफ 99.9 फीसदी प्योर गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत ओमान में 75,763 रुपये और कतर में 76,293 है। इन देशों में भू-राजनीतिक तनावों और मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।
क्यों गिर रहा सोने का भाव
वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक चिंता
मध्य पूर्व देश यानी इजरायल-गाजा के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सोने की मांग बढ़ गई। दरअसल, भू -राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सिक्योर एसेट में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि,इससे जहां कुछ देशों में सोने की कीमतों में तेजी आई, लेकिन भारत में इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
इंटरनेशनल प्राइस के कारण
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिका के हाजिर बाजार में सोने की कीमत 4.5 फीसदी गिरकर 2,563.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह तीन सालों की सबसे बड़ी गिरावट है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले
अमेरिका में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में कटौती का रुख अपनाया है। यील्ड और डॉलर इंडेक्स के मजबूत हो जाने के कारण सोने की कीमतों में दबाव बढ़ गया है।
भारत में बढ़ी डिमांड
वेडिंग सीजन के कारण भारत में सोने की मांग बढ़ गई। इस हफ्ते फिजिकल गोल्ड पर प्रीमियम 16 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं, पिछले हफ्ते गोल्ड 3 डॉलर प्रति औंस था।
यह भी पढ़ें: शादी कार्ड के नाम पर Scam? आम लोगों को ठग लगा रहे चूना; एक गलती और...
क्या आगे भी गिरेगा सोने का भाव
गोल्ड के सस्ते होने पर अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या आगे भी इसकी कीमतों में गिरावट आएगी या नहीं। अक्टूबर में गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था, लेकिन इस महीने गोल्ड रिकॉर्ड प्राइस की कीमतों से 7 फीसदी गिर गया है। ऐसे में अगर भू-राजनीतिक तनाव और सेंट्रल बैंक द्वारा खरीदारी जारी रहती है तो गोल्ड की कीमतों स्थिरता आ सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।