Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GAIL ने एलएनजी के लिए दो कंपनियों के साथ किया समझौता, 2026 से शुरू होगी आपूर्ति

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 07:52 PM (IST)

    सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के आयात के लिए दो कंपनियों के साथ समझौता किया है। कंपनी फिनलैंड की विटोल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एडनॉक-गैस कंपनी से दस सालों तक एलएनजी का आयात करेगी। यह आपूर्ति वर्ष 2026 से शुरू होगी। भारत अपनी गैस की जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है।

    Hero Image
    गेल इंडिया ने नीदरलैंड और यूएई की कंपनी से किया समझौता

    जागरण बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड वर्ष 2026 से दो नए अनुबंधों के तहत लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का आयात शुरू करेगी। कंपनी ने बताया कि ईंधन के ट्रांसपोर्टेशन के लिए उसने एक और जहाज शामिल किया है। गेल इंडिया के चेयरमैन संदीप कुमार गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीदरलैंड और यूएई की कंपनी से हुई डील

    गेल इंडिया ने इस साल जनवरी में एलएनजी आयात करने के लिए एक-के-बाद-एक दो सौदों पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी ने सबसे पहले नीदरलैंड के ऊर्जा कारोबारी विटोल से 10 साल के लिए 10 लाख टन एलएनजी आयात करने का सौदा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एडनॉक-गैस के साथ हर साल पांच लाख टन एलएनजी खरीदने के एक अन्य समझौता किया है।

    2026 से शुरू होगी आपूर्ति

    गेल ने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए चेयरमैन संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि एक अग्रणी प्राकृतिक गैस कारोबारी के रूप में कंपनी आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को बखूबी पहचानती है। इस दिशा में, हमने दो 10-वर्षीय एलएनजी आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये दोनों समझौते वर्ष 2026 से शुरू होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Edible Oil Price: बिगड़ सकता है किचन का बजट, वनस्पति तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ा सकती है सरकार

    भारत अपनी गैस की जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है, क्योंकि स्थानीय उत्पादन मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है।

    यह भी पढ़ें: Jan Dhan Yojana के 10 साल पूरे, खुले 53 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते; महिलाओं की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी