सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Money Saving Tips: SVB की तरह आपका बैंक भी हो गया रातोंरात बंद तो क्या करेंगे आप? ये उपाय बचाएंगे पैसे

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Thu, 16 Mar 2023 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2023 05:59 PM (IST)

Money Saving Tips When Bank Fallout अमेरिका में जिस तरह से दो बैंक बंद हो गए हैं ऐसी स्थिति किसी ...और पढ़ें

Money Saving Tips: How To Protect Money From Bank Collapse
Money Saving Tips: How To Protect Money From Bank Collapse

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। How To Protect Money From Bank Collapse: पिछले हफ्ते अमेरिका के दो मुख्य बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) और सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) को बैंकिंग संकट का सामना करना पड़ा, जिसके चलते इनके शेयरों की कीमत 60 फीसद तक गिर गई और अंत में दोनों बैंकों को बंद करना पड़ा। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग चाहेंगे कि वें बैंक से अपना पैसा निकाल सके। हालांकि, ऐसा मुमकिन नहीं है।

अमेरिका में जब कोई बैंक आर्थिक संकट से जूझ रहा हो तब एक अकाउंट होल्डर को 2.50 लाख डॉलर निकालने की अनुमति है। वहीं, अगर भारत के बैंकों की बात करें तो इस स्थिति में एक सेविंग अकाउंट होल्डर सिर्फ पांच लाख तक पैसे को निकाल सकता है और बाकी पैसे बैंक में पड़े रहते हैं।

पर इस स्थिति से बचा जा सकता है, अगर आप नीचे दिए कुछ उपायों का पहले से ध्यान रखेंगे। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।

एक से ज्यादा रखें अकाउंट

बहुत-से लोग बैंकिंग प्रक्रिया से बचने के लिए अपना सारा पैसा एक ही सेविंग अकाउंट में रखते हैं। ऐसे में अगर वह बैंक डूबता है तो आपका सारा पैसा अकाउंट में ही फ्रीज हो जाएगा। इस स्थिति से बचने के लिए अलग-अलग बैंकों के सेविंग अकाउंट में अपना पैसा जमा करें। अगर एक बैंक डूबता भी है तो बाकी बैंक में आपके पैसे सुरक्षित रहेंगे।

बैंक के पास हो उचित सुरक्षा का विकल्प

किसी भी बैंक में अपने मेहनत की कमाई जमा करने से पहले इस बात की जांच कर लें कि आपके बैंक का बीमा किस प्रकार का है। एक सुरक्षित बैंक का एफडीआईसी-बीमाकृत होना बहुत जरूरी है। बैंक विफल रहता है, तो यह एजेंसी आपके धन की क्षतिपूर्ति करेगी।

लिमिट से कम रखें पैसा

अगर ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो कोशिश करें कि बैंक में लिमिट से ज्यादा पैसा न रखें। भारत में बैंक के डूबने के बाद पांच लाख तक निकाला जा सकता है। पहले यह लिमिट 50,000 रुपये की थी। ऐसे में अगर हर बैंक में पांच लाख तक ही पैसे जमा रहेंगे तो बंद होने की स्थिति में आपके पूरे पैसे निकल सकते हैं।

बैंक की स्थिति पर रखें नजर

सिर्फ बैंक के बीमाकृत होने से काम खत्म नहीं हो जाता है। अगर बैंक के डूबने पर अपने पैसे को बचाना है तो इसकी स्थति पर समय-समय पर नजर रखें। इसके लिए मूडीज, एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स और फिच रेटिंग्स जैसी रेटिंग एजेंसियों द्वारा बैंक को दिए जाने वाले क्रेडिट रेटिंग पर नजर रखें।