सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैयार रखें पैसा! 25 साल पुरानी कंपनी का आ सकता है 700 करोड़ का IPO, SEBI की मंजूरी का इंतजार

Published: Sun, 02 Mar 2025 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Mar 2025 09:50 PM (IST)

Learning and Assessment मार्केट पर केंद्रित सॉफ़्टवेयर-एज-ए-सर्विस कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में ...और पढ़ें

Excelsoft Technologies Limited 700 करोड़ का IPO ला रही है।
Excelsoft Technologies Limited 700 करोड़ का IPO ला रही है।

HighLights

  1. आईपीओ में 210 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है।
  2. कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों का 490 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा।

पीटीआई, मुंबई। शिक्षा और मूल्यांकन मार्केट पर केंद्रित खंड एसएएएस (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Excelsoft Technologies Limited) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का दाखिल किया है।

दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, कर्नाटक स्थित कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 210 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों- पेदांता टेक्नोलॉजीज और धनंजय सुधन्वा द्वारा 490 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कहां पैसा लगाएगी कंपनी?

कंपनी आईपीओ-पूर्व दौर में 270 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है। शुक्रवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने कहा, “अगर आईपीओ-पूर्व नियोजन किया जाता है, तो आईपीओ-पूर्व नियोजन से जुटाई गई राशि को नई पेशकश और/या बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्से से घटा दिया जाएगा।”

पिछले बरस कंपनी को हुआ इतना मुनाफा

कंपनी ने नए निर्गम से हासिल रकम का इस्तेमाल भूमि की खरीद और नए भवन के निर्माण और मैसूर में अपनी मौजूदा सुविधा के अपग्रेडेशन, आईटी बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन के वित्तपोषण और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करने का प्रस्ताव किया है। एक्सेलसॉफ्ट की पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में परिचालन आय 198.3 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 12.75 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें: Madhabi Buch: पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।