Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO ने मार्च में जोड़े 14.41 लाख नए मेंबर, 57 प्रतिशत युवा और दो लाख महिला शामिल

    EPFO के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्य जुड़े हैं जिसमें दो लाख महिला सदस्य हैं। मार्च 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की 56.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। श्रम मंत्रालय के द्वारा जारी किए ये आंकड़े अस्थायी है क्योंकि आंकड़े जमा करने की प्रक्रिया लगातार चलती है।

    By Agency Edited By: Yogesh Singh Updated: Mon, 20 May 2024 08:27 PM (IST)
    Hero Image
    EPFO ने मार्च 2024 में रिकॉर्ड 14.41 लाख नए मेबर जोड़े हैं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। रिटायरमेंट फंड बॉडी EPFO ने मार्च 2024 में 14.41 लाख नए मेंबर जोड़े हैं। सोमवार को जारी किए गए ताजा आंकडों के अनुसार लगभग 11.80 लाख सदस्य ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से बाहर चले गए और बाद में फिर से इसमें शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने फंड को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

    18-25 आयु वर्ग की 56.83 प्रतिशत हिस्सेदारी

    आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जिसमें दो लाख महिला सदस्य हैं। मार्च 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की 56.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। श्रम मंत्रालय के द्वारा जारी किए ये आंकड़े अस्थायी है, क्योंकि आंकड़े जमा करने की प्रक्रिया लगातार चलती है। इससे पता चलता है कि मार्च में ईपीएफओ जॉइन करने वाले अधिकतर युवा है या वह लोग हैं जो पहली नौकरी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- क्‍या है EPFO का लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट, तगड़े फायदे के लिए बस इतनी है शर्त

    मेंबर्स में दो लाख महिला शामिल

    मार्च में ईपीएफओ में शामिल हुए मेंबर्स में 2 लाख महिलाएं भी शामिल हैं। महीने के लिहाज से देखें तो मेंबर्स पहले से स्टैबलिश इंडस्ट्री में नौकरी जॉइन कर रहे हैं, इनमें मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग सर्विसेज, फिश प्रॉसेसिंग और नॉन-वेज प्रीवेंशन, रेस्टॉरेंट और बीड़ी मेकिंग में ज्यादातर लोग काम कर रहे हैं। वहीं, 43 प्रतिशत ऐसे मेंबर हैं जो सिक्योरिटी सर्विसेज और इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- EPFO: क्‍या रिटायरमेंट से पहले Pension के लिए किया जा सकता है अप्‍लाई? यहां जानें क्या कहता है ईपीएफओ का नियम