क्या होता है e-Passport? कौन कर सकता है इसमें आवेदन, जानें कैसे करना होगा अप्लाई
पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) 2.0 के तहत ई-पासपोर्ट की शुरुआत की जा रही है। अभी फिलहाल के लिए इसे कुछ चुनिंदा शहरों में ही शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए डिजिटल इंडिया इकोसिस्टम बनाना है। इसके लॉन्च के बाद से ही इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। जैसे ये क्या है कौन-इसके लिए आवेदन कर सकता है। पहले वाले फिजिकल पासपोर्ट से कितना भिन्न है।
नई दिल्ली। ई-पासपोर्ट के बारे में अब तक आप खबरों में सुन चुके होंगे। इसे लेकर अगर आपके मन में भी कई सवाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का होने वाला है। इस आर्टिकल में हम ई-पासपोर्ट से जुड़े लगभग हर सवाल के जवाब जानने की कोशिश करेंगे।
दिखने में कैसा होता है ई-पासपोर्ट?
ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दिखाई देता है। पासपोर्ट के कवर पेज पर ये चिप लगी होती है। इस चिप में व्यक्ति के बारे में निजी जानकारी दी गई होती है। इस चिप निजी जानकारी जैसे बायोमेट्रिक डेटा,फिंगरप्रिंट और व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप में स्टोर रखी जाती है।
ये सामान्य पासपोर्ट की तरह ही है, बस कवर पर नीचे की ओर छोटी-सी गोल्डन चिप बनी होती है। ये बताने में मदद करता है कि ये एक ई-पासपोर्ट है। इसके अलावा असली चिप पासपोर्ट के अंदर रहती है।
ई-पासपोर्ट के लिए हर कोई आवेदन कर सकता है। फिर चाहे अब नया पासपोर्ट बना रहे हों, या इसे रिन्यूअल करवा रहे हों। हालांकि अगर ये आपको शहर में अभी तक नहीं आया है, तो आप इसे नहीं करा सकते।
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अगर आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करना होगा। वहीं पुराना यूजर इसमें डायरेक्ट लॉगइन कर सकता है।
स्टेप 3- इसके बाद फॉर्म में मांगी की जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करें। फिर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अपॉइंटमेंट लेनी होगी।
स्टेप 4- फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई होंगे। अंत में आपका पासपोर्ट घर में डिलीवर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:-कमाई का शानदार मौका! Jio लाने जा रहा है अपना पहला Liquid Fund, कैसे कर सकते हैं निवेश?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।