सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Rekha Gupta को मिलने वाली Security पर कितना होता है हर महीने खर्च, मिलती है ये सुविधाएं

Published: Wed, 20 Aug 2025 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2025 01:54 PM (IST)

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर हमला किया गया। ये हमला जनसुनवाई के ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, कितना होता है सुरक्षा पर खर्च
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, कितना होता है सुरक्षा पर खर्च

 नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुर्खियों में हैं। उनके ऊपर हाल ही में जनसुनवाई के दौरान हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हमलावर गिरफ्तार हो चुका है। उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। इस खबर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आज हम जानेंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को किस तरह की सुरक्षा (Delhi CM Security Cost) मिलती है, उनकी सुरक्षा में क्या-क्या शामिल होता हैं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा में हर महीने कितना खर्च किया जाता है।

CM Rekha Gupta किस तरह की मिलती है सुरक्षा?

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री भी है। उन्हें देश की तीसरी सबसे बड़ी सिक्योरिटी प्रदान की जाती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z Security मिलती है। देश में बड़ी हस्ती, नेता या पब्लिक फिगर को ही इस तरह की सिक्योरिटी दी जाती है।

5 तरह की मिलती है सिक्योरिटी

Z+

Z

Y+

Y

X

Z Security में क्या-क्या होता है शामिल?

  • 4 से 6 NSG कमांडो
  • पुलिस कर्मचारी
  • इसके अलावा ITBP या CRPF

कितना आता है हर महीने खर्चा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Z Security में हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये खर्च किया जाता है। इसके साथ ही Z+ Security में लगभग हर महीने 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Vice President Salary and Pension: इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति को कितनी मिलेगी पेंशन, क्या-क्या मिलती थी सुविधाएं?