सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vice President Salary and Pension: इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति को कितनी मिलेगी पेंशन, क्या-क्या मिलती थी सुविधाएं?

Published: Tue, 22 Jul 2025 04:02 PM (GMT+05:30)

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने इस्तीफा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत में उपराष्ट्रपति का पद दूसरा सर्वोच्च ...और पढ़ें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा कितनी मिलेगी पेंशन?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा कितनी मिलेगी पेंशन?

  नई दिल्ली। कल यानी 21 जुलाई के दिन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण खराब स्वास्थ्य बताया है। आइए जानते हैं कि उन्हें उप-राष्ट्रपति के पद पर कितनी सैलरी (Vice President Salary) मिलती थी और इसके साथ ही उन्हें कितनी पेंशन (Vice President Pension) मिलेगी।

Vice President Salary: कितनी मिलती थी सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के उप-राष्ट्रपति को प्रतिमाह 4 लाख रुपये सैलरी के रूप में दिए जाते हैं। उन्हें इसके अलावा भी कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं, ये वेतन में शामिल नहीं है। देखा जाए तो उप राष्ट्रपति की कोई सैलरी नहीं होती। उन्हें उच्च सदन राज्यसभा के सभापति के रूप में सैलरी दी जाती है।

Vice President Pension:कितनी मिलेगी पेंशन?

नियम के अनुसार जगदीप धनखड़ को इस्तीफा के बाद भी सरकार की ओर से पेंशन मिलती रहेगी। उन्हें अपनी सैलरी का आधा पैसा पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस हिसाब से उन्हें 1,50,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री से कितनी ज्यादा है सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिमाह 1.66 रुपये वेतन के रूप में दिए जाते हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई तरह का भत्ता दिया जाता है। वहीं उप-राष्ट्रपति को 4 लाख रुपये सिर्फ वेतन के रूप में ही दिए जाते हैं।

क्या-क्या मिलती है सेवाएं?

सिर्फ अच्छी सैलरी और पेंशन ही नहीं, सरकार की तरफ से उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती है। जैसे-

  • उन्हें लुटियंस जोन में आलीशान घर मिलता है।
  • उन्हें एक सरकारी गाड़ी और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करके दिया जाता है।
  • वहीं कामकाज के लिए कई तरह स्टाफ दिए जाते हैं।
  • इसके साथ ही मेडिकल खर्च और यात्रा का खर्चा भी दिया जाता है।