सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: आज खत्म नहीं हुआ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार, अब मोदी कैबिनेट इस दिन 60 से 64% करेगी डीए!

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 09:35 PM (IST)

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ, क्योंकि ...और पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार।

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार।

HighLights

  1. केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार।

  2. आज कैबिनेट बैठक न होने से घोषणा टली।

  3. अगली कैबिनेट बैठक या वित्त मंत्रालय से उम्मीद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि यह घोषणा आज हो सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

आमतौर पर कैबिनेट की बैठक बुधवार को होती है। लेकिन इस बुधवार नहीं हुई। आसार थे की कैबिनेट बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। लेकिन आज कैबिनेट की बैठक ही नहीं हुई। अब सवाल है कि आखिर अब कब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान हो सकता है। आइए जानते हैं।

अब कब हो सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा

आमतौर पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कैबिनेट मीटिंग के जरिए की जाती है। हालांकि, जरूरी नहीं कि इसकी घोषणा कैबिनेट मीटिंग में ही की जाए फाइनेंस मिनिस्ट्री इसके बिना भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। ऐसे में अगले सप्ताह ये फिर इसी सप्ताह इसकी घोषणा भी हो सकती है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अब अगली कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है।

अगली कैबिनेट मीटिंग अगर हुई तो यह बुधवार 28 अक्टूबर को होगी। और इसी दिन इसकी घोषणा भी हो सकती है। अगर उससे पहले वित्त मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई तो।

यह भी पढ़ें- 100 मिनट में फुल होने वाला JIO IPO पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ? GMP ने कर दिया निवेशकों को खुश

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में इस बार 3 से 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर तीन फीसदी का इजाफा होता है तो यह बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। वहीं, 4 फीसदी होने पर यह 64 फीसदी हो जाएगा। बढ़ोतरी 12 महीने के औसत महंगाई इंडेक्स पर निर्भर करती है। जनवरी की बढ़ोतरी के लिए, पिछले साल के जनवरी से दिसंबर तक के 12 महीने के इंडेक्स की रीडिंग ली जाती है।

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा करती है। एक बार साल की शुरुआत यानी जनवरी और दूसरी बार जुलाई में। हालांकि, जनवरी वाली की घोषणा मार्च या अप्रैल में की जाती है और जुलाई वाले की घोषणा सितंबर, अक्टूबर या फिर नवंबर में की जा सकती है?

पिछले 5 साल में कब-कब बढ़ा महंगाई भत्ता

पिछले 5 साल में कब-कब कितना-कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
क्रम संख्या कब हुई घोषणा DA rate (%) कितनी बढ़ोतरी हुई
1 22 अप्रैल, 2026 60% 2%
2 6 अक्टूबर, 2025 58% 3%
3 2 अप्रैल, 2025 55% 2%
4 21 अक्टूबर, 2024 53% 3%
5 12 मार्च, 2024 50% 4%
6 20 अक्टूबर, 2023 46% 4%
7 3 अप्रैल, 2023 42% 4%
8 3 अक्टूबर, 2022 38% 4%
9 31 मार्च, 2022 34% 3%
10 25 अक्टूबर, 2021 31% 3%
11 20 जुलाई, 2021 28% 11%

यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये