ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अंतिम संस्कार सहायता राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर ...और पढ़ें
-1792488267693_m.webp)
ESIC ने अंतिम संस्कार सहायता राशि बढ़ाई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी जो ESIC के दायरे में आते हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है। यानी कर्मचारी के मृत्यु पर उसके परिवार को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 15 हजार रुपये थी।
कर्मचारी राज्य बीमा आयोग के इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके सदस्य ESIC की बीमा योजना के तहत कवर थे और जिनकी मृत्यु हो गई है।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन ने किया फैसले का स्वागत
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉयीज फेडरेशन ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के इस फैसला का स्वागत किया है।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल ने एक्स पर लिखा- "कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अंत्येष्टि व्यय (Funeral Expenses) की राशि को ₹15000 से बढ़ाकर ₹20,000/- कर दिया है। भारत सरकार के आधिकारिक राजपत्र के अनुसार यह आदेश 8 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन इस कल्याणकारी निर्णय का स्वागत करता है। सभी साथी इस जानकारी को जमीनी स्तर पर हर कर्मचारी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि संकट के समय प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिल सके।"
📢 बीमित कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा में बढ़ोतरी! कर्मचारी राज्य बीमा निगम (#ESIC) ने अंत्येष्टि व्यय (Funeral Expenses) की राशि को ₹15000 से बढ़ाकर ₹20,000/- कर दिया है। भारत सरकार के आधिकारिक राजपत्र के अनुसार यह आदेश 8 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (#AINPSEF) इस कल्याणकारी निर्णय का स्वागत करता है। सभी साथी इस जानकारी को ज़मीनी स्तर पर हर कर्मचारी तक पहुँचाना सुनिश्चित करें ताकि संकट के समय प्रभावित परिवारों को इसका लाभ मिल सके। #ManjeetSinghPatel (राष्ट्रीय अध्यक्ष, AINPSEF)
— Dr Manjeet Singh Patel (@ManjeetIMOPS) October 20, 2026
ESIC ने जारी किया नोटिफिकेशन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम संस्कार के खर्च के लिए मिलने वाली राशि को लेकर अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना 16 अक्टूबर 2026 को राजपत्र (गजट) में प्रकाशित हुई। इसके तहत अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सहायता राशि 20000 रुपये तय की गई है।
अंतिम संस्कार के समय परिवार को कई तरह के खर्च उठाने पड़ते हैं। ऐसे मुश्किल समय में आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को कुछ राहत मिल सकती है। ESIC ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार के खर्च के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की है।
ESIC ने यह बदलाव सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 32(1)(f) और सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम, 2026 के नियम 21 के तहत किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, बढ़ी हुई राशि 8 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
किसे मिलेंगे 20000 रुपये?
ESIC की ओर से दी जाने वाली यह सहायता बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए दी जाती है। इसके लिए पात्रता से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। यह राशि उसके परिवार को दी जाती है।
सामाजिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अनुसार, सामान्य स्थिति में यह राशि मृत बीमित व्यक्ति के परिवार के सबसे बड़े जीवित सदस्य को दी जाती है।
यह भी पढ़ें- हर महीने मिलेगी ₹50 हजार की पेंशन, बस यहां करना होगा इतना निवेश; चेक करें पूरा कैलकुलेशन
