सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 मिनट में फुल होने वाला JIO IPO पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ? GMP ने कर दिया निवेशकों को खुश

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Wed, 21 Oct 2026 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 06:26 PM (IST)

रिलायंस समर्थित जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया, निवेशकों की मजबूत मांग के चलते ...और पढ़ें

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पहले दिन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ।

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पहले दिन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ।

HighLights

  1. जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पहले दिन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ।

  2. ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹254 या 22.70% ऊपर रहा।

  3. QIB हिस्सा 7.46 गुना भरा, खुदरा निवेशकों का 60%।

आईएएनएस, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को बोली के पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों की मजबूत मांग के चलते यह इश्यू दिन के दौरान 2.5 गुना तक सब्सक्राइब हो गया।

वहीं, अगर इसके जीएमपी की बात करें तो इस समय इसका जीएमपी 254 रुपये या 22.70% है। यानी अपने अपर प्राइस बैंड से यह आईपीओ 254 रुपये ऊपर लिस्ट हो सकता है।

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्राइब हुआ JIO IPO

आंकड़ों के अनुसार, दोपहर करीब 3:15 बजे तक योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्सा 7.46 गुना भर चुका था, जो बड़े निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का कोटा 1.32 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 60 प्रतिशत तक आवेदन प्राप्त हुए थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को भी अच्छा प्रतिसाद मिला। इस श्रेणी में 2,23,41,376 शेयरों के मुकाबले 2,59,57,068 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जिससे यह हिस्सा 1.16 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटा भी पूरी तरह भर गया।

कुल मिलाकर भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक इस इश्यू को 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 49.56 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए थे।

एंकर निवेशकों के दौर में कई प्रमुख वैश्विक संप्रभु निधियों और पेंशन फंडों ने हिस्सा लिया था। इनमें सिंगापुर का जीआईसी, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, पीएसपी इन्वेस्टमेंट्स, कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम और फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम शामिल थे।

किन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने किया निवेश

घरेलू संस्थागत निवेशकों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने भी निवेश किया।

इसके अलावा एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, एसबीआई पेंशन, एचडीएफसी पेंशन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और यूटीआई पेंशन जैसे बीमा और पेंशन फंडों ने भी भागीदारी की।

यह आईपीओ 23 अक्टूबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा।

कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस सार्वजनिक निर्गम के तहत अधिकतम 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।

शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, जबकि कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BEL को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹770 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, इंडियन आर्मी के लिए बनाएगी रडार; कल दौड़ लगाएंगे शेयर!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)