BEL को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹770 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, इंडियन आर्मी के लिए बनाएगी रडार; कल दौड़ लगाएंगे शेयर!
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को रक्षा मंत्रालय से भारतीय सेना के लिए ₹770 करोड़ का लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है।

BEL को रक्षा मंत्रालय से ₹770 करोड़ का ऑर्डर मिला।
HighLights
BEL को रक्षा मंत्रालय से ₹770 करोड़ का ऑर्डर मिला।
भारतीय सेना के लिए लो लेवल लाइट वेट रडार बनाएगी।
रडार ड्रोन और फाइटर जेट्स को ट्रैक करेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भारतीय सेना के लिए लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) बनाएगी। बुधवार को बेस के शेयर NSE पर -1.59 % गिरकर 371.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
रक्षा मंत्रालय (MoD) ने बुधवार को भारतीय सेना के लिए बेहतर लो लेवल लाइट वेट रडार (LLLR-I) खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ ₹770 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
क्या है लो लेवल लाइट वेट रडार की खासियत
मिनिस्ट्री के जारी बयान के मुताबिक, LLLR(I) सिस्टम में फाइटर साइज़ के टारगेट और मिनी/माइक्रो ड्रोन को डिटेक्ट करने और ट्रैक करने के साथ-साथ एरियल टारगेट को प्रायोरिटी देने की कैपेबिलिटी है। ये रडार आर्म्ड फोर्स को अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) के खतरे का मुकाबला करने में मदद करेंगे।
मंत्रालय के अनुसार यह खरीद एयर-डिफेंस प्लेटफॉर्म के स्वदेशीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। साथ ही, इससे देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) भी शामिल हैं को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
5 साल में बेल के शेयरों ने दिया 450 फीसदी का रिटर्न?
BEL के शेयरों बीते 5 सालों में 452.79% का रिटर्न दिया है। यानी अगर आज से 5 साल पहले आपने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत 4.5 लाख रुपये के ऊपर होती। आपका पैसा 4.5 गुना हो गया होता। हालांकि, पिछले एक साल में बेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में इसके शेयर लगभग 12 फीसदी तक गिरे हैं। और पिछले 6 महीने में यह 17.79% तक गिर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- ESIC ने बढ़ाई अंतिम संस्कार सहायता राशि, अब निजी कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 20 हजार रुपये
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
