Crisil Report: बढ़ती महंगाई के बीच सस्ती हुई Veg Thali, नहीं बदली नॉन-वेज थाली
Crisil Report क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने Roti Rice Report जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार टमाटर की कीमतों में कमी आने के कारण ...और पढ़ें

आईएएनएस, नई दिल्ली। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (CRISIL) ने Roti Rice Report (CRISIL RRR) जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार नवंबर महीने में वेज थाली (Home Cooked Veg Thali) की कीमतों में गिरावट आई है। यह गिरावट कुछ महीने बाद आई है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार वेज थाली की कीमत में 2 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, दूसरी तरफ नॉन-वेज थाली (Non Veg Thali) की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आया है।
कम हुए टमाटर के दाम
रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर की कीमतों में 17 फीसदी की गिरावट आया है। अक्टूबर में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से टमाटर की फ्रेश सप्लाई हुई थी। इस सप्लाई के कारण टमाटर की कीमतों में नरमी आई है। हालांकि, वेजिटेबल तेल (Vegetable Oil), प्याज और आलू की कीमतों में तेजी आने के कारण वेज थाली की कीमतों में और गिरावट नहीं आई।
| सामान | कितनी बढ़ी कीमत |
| वेजिटेबल तेल | 4 फीसदी |
| प्याज | 4 फीसदी |
| आलू | 1 फीसदी |
आलू और प्याज का सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पाया था। इस कारण इनकी कीमतों में तेजी आई। अगर इन दोनों के सप्लाई की बात करें तो आलू से सप्लाई में 27 फीसदी और प्याज की सप्लाई में 28 फीसदी की कमी आई है। इन दोनों की कीमतों में तेजी आने के कारण वेज-थाली में और गिरावट नहीं आई।
उम्मीद है कि दिसंबर में सब्जियों और दालों की कीमतों में कोई बदलाव न हो। इसके अलावा इनकी सप्लाई में भी कोई आवक न आए। अगर इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता है तो शाकाहारी थाली की लागत में और कमी आ सकती है।
क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स के डायरेक्टर-रिसर्च पुशन शर्मा
यह भी पढ़ें : Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक बिटक्वाइन की कीमत एक लाख डॉलर के पार
2 फीसदी बढ़ी नॉन-वेज थाली की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक नॉन-वेज थाली (Non-veg Thali) की कीमत में सालाना 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दूसरी तरफ वेज थाली में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ब्रॉयलर की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस कारणवश नॉन-वेज थाली की कीमत स्थिर हो गई। वर्तमान में नॉन-वेज थाली की कीमत 50 फीसदी है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।