सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm, Ola, Flipkart और Swiggy सहित इन भारतीय कंपनियों में चीन ने किया है भारी निवेश, जानें पूरा ब्योरा

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 05 Jul 2020 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 01:56 PM (IST)

BigBasket ब्रांड नाम से ग्रॉसरी से जुड़े ई-कॉमर्स पोर्टल का परिचालन करने वाली इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अलीबाबा ग्रुप का निवेश है।

Paytm, Ola, Flipkart और Swiggy सहित इन भारतीय कंपनियों में चीन ने किया है भारी निवेश, जानें पूरा ब्योरा
Paytm, Ola, Flipkart और Swiggy सहित इन भारतीय कंपनियों में चीन ने किया है भारी निवेश, जानें पूरा ब्योरा

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत सरकार ने TikTok, Camscanner और Likee समेत 59 चीनी एप्स पर हाल में प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के साथ सीमा पर तनातनी के बीच सरकार ने हाल में यह कदम उठाया है। वहीं, सीमा विवाद के चलते देशभर में चीन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है और कई संगठनों की अगुवाई में चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने भी चीनी वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं। इन सबके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में चीन की जड़ें काफी मजबूत हैं। भारत की प्रमुख स्टार्टअप कंपनियों में चीनी कंपनियों की ओर से बड़ा निवेश किया गया है।

(यह भी पढ़ेंः PM Kisan: रजिस्ट्रेशन से लेकर 2,000 रुपये प्राप्त होने तक की जानकारी ऐसे पा सकते हैं ऑनलाइन)  

आइए जानते हैं किन भारतीय कंपनियों में चीन की किस कंपनी का कितना अधिक निवेश हैः

गेटवे हाउस के आंकड़ों के मुताबिक BigBasket ब्रांड नाम से ग्रॉसरी से जुड़े ई-कॉमर्स पोर्टल का परिचालन करने वाली इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अलीबाबा ग्रुप ने निवेश किया हुआ है। लर्निंग एप Byju's का परिचालन करने वाली थिंक एंड लर्न  प्राइवेट लिमिटेड में Tencent Holdings ने इंवेस्ट किया हुआ है। वहीं, Walmart के स्वामित्व वाली Flipkart में चीन की स्टीडव्यू कैपिटल और Tencent Holdings ने 30 करोड़ डॉलर तक का निवेश किया है। ट्रेवल पोर्टल MakeMyTrip का परिचालन करने वाली MakeMyTrip (India) Pvt. Ltd. में Ctrip निवेश किया हुआ है।  

Paytm.com का संचालन करने वाली One97 Communications Ltd. में अलीबाबा समूह ने 40 करोड़ डॉलर तक का निवेश किया हुआ है। वहीं, Paytm Mall चलाने वाली Paytm E-Commerce Pvt. Ltd. ने 15 करोड़ डॉलर तक का निवेश का निवेश किया है।  

गेटवे हाउस के आंकड़ों के मुताबिक कैब एग्रिगेटर Ola का परिचालन करने वाली ANI Technologies Pvt. Ltd. में Tencent Holdings, स्टीडव्यू कैपिटल, सेलिंग कैपिटल एंड चाइना, इटरनल यील्ड इंटरनेशनल लिमिटेड, चाइना-यूरेशियन इकोनॉमिक को-ऑपरेशन फंड की ओर से निवेश किया गया है। Oyo का परिचालन करने वाली Oravel Stays Pvt. Ltd. में Didi Chuxing और चाइना लॉजिंग ग्रुप का इंवेस्टमेंट है।  

 

(यह भी पढ़ेंः PAN Card पर लिखे नंबर और अल्फाबेट में छिपी होती हैं कई जानकारियां, यहां जानें उनका मतलब)   

PolicyBazaar का परिचालन करने वाली ETechAces Marketing & Consulting Pvt. Ltd. ने निवेश किया हुआ है। वहीं, Zomato में भी Alibaba Group ने निवेश किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।