सपनों की कार से प्रियंका ने उठाया पर्दा, जरा कीमत भी जान लीजिए
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हुए 12वें ऑटो एक्सपो मोटर शो में करीब तीन करोड़ की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) कार को लांच किया। उन्होंने इसे प्रिंसेस कार का नाम दिया। रतन टाटा की मौजूदगी में जगुआर से पर्दा उठाने के बाद उन्होंने इसे
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हुए 12वें ऑटो एक्सपो मोटर शो में करीब तीन करोड़ की जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) कार को लांच किया। उन्होंने इसे प्रिंसेस कार का नाम दिया। रतन टाटा की मौजूदगी में जगुआर से पर्दा उठाने के बाद उन्होंने इसे अपने सपनों की कार बताया।
इंडिया एक्सो मार्ट में 12वां ऑटो एक्सपो मोटर शो का पहला दिन प्रियंका चोपड़ा और रेंज रोवर वोग आटो वायोग्राफी के ही नाम रहा। प्रियंका ने टाटा मोटर्स के संस्थापक रतन टाटा और चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौजूदगी में जगुआर लैंड रोवर की उच्च तकनीक वाले वर्जन की कार को लांच किया। यह कार पुरानी वोग से 98 मिलीमीटर लंबी है। टाटा मोटर्स की ओर से अधिकारिक तौर पर कार की कीमत घोषित नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब दो करोड़ 90 लाख रुपये होगी। इस कार ने लैंड रोवर रेंज की सबसे महंगी एसयूवी कारों की श्रेणी में कब्जा जमाया है।
इसके अलावा जगुआर एफ टाइप की सिडान सीएक्स 17 भी लांच की गई। यह कार भारत में पहली बार प्रदर्शित की गई। जगुआर एक्सजे का अब भारत में ही निर्माण होगा। इसके लिए टाटा मोटर्स के प्लांट में दो वैरियर बनेंगे। प्रियंका ने जगुआर लैंड रोवर कार को लांच करने के दौरान कहा कि यह कार देश व दुनिया की प्रिंसेस को समर्पित हैं। इसमें उनके लिए आज के दौर की आधुनिक तकनीक और सभी सुविधाएं मौजूद है।
पढ़ें : बिजनेसमैन ने अपनी शादी में रितिक और प्रियंका चोपड़ा को नचाया
प्रदूषण रोकने में मददगार :
इसे कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन कम करने की तकनीक से लैस किया गया। प्रदूषण मुक्त वातारण बनाने में मददगार है।
195 अवार्ड मिले हैं :
जगुआर लैंड रोवर को तकनीक के मामले में 195 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। यह कार भारत, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में लक्जरी कारों में श्रेणी में सबसे आगे कब्जा जमा रखा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।