सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Tendulkar और उनकी मंगेतर Saaniya Chandhok की कितनी है कमाई? देखें डिटेल्स

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 12:35 PM (IST)

    बुधवार को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई (Arjun Tendulkar Engagement) हुई। इसके बाद से ही अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar Net Worth) और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok Earinings) चर्चा में चल रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि दोनों ही काफी अमीर परिवार से आते हैं लेकिन ये दोनों खुद कितना कमाते हैं आइए इसके बारे में बात करें।

    Hero Image
    Arjun Tendulkar और उनकी मंगेतर Saaniya Chandhok की कितनी है कमाई?

     नई दिल्ली। कल यानी 13 अगस्त को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar Net Worth) और रवि गाई की पोती सानिया चंडोक(Saaniya Chandhok Earinings) की सगाई हुई। इसके बाद से ही दोनों चर्चा में चल रहे हैं। ये दोनों ही अमीर परिवार से आते हैं, लेकिन ये खुद की भी लाखों-करोड़ों में कमाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितना कमाते हैं Sachin Tendulkar के बेटे?

    सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2020-21 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुंबई से अपने करियर की शुरुआत की। इसके कुछ समय बाद वे गोवा से खेलने लगे।

    साल 2023 में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में उन्होंने मुंबई की तरफ से खेला था। उसी समय  सनराइज हैदाराबाद के खिलाफ अपना पहला विकेट भी दिया। साल 2025 में उन्होंने आईपीएल के लिए 30 लाख फ्रैंचाइज़ी में साइन किया, हालांकि वे इस सीजन में दिखाई नहीं दिए।

    यह भी पढ़ें:- Success Story: स्वतंत्रता सेनानी से बने बिजनेसमैन, गांधी के थे सबसे करीब; आज फैला है 40 कंपनियों तक कारोबार

    कितना कमाती है Saaniya Chandhok?

    सानिया चंडोक एक बिजनेसमैन फैमिली से आती है। सानिया का परिवार Graviss Food Solutions से कंपनी चलाता है। वित्त वर्ष 2024 में इनकी कंपनी को 624 करोड़ रुपये का रेवेन्यू रहा था।

    वहीं अगर सानिया चंडोक की बाद करें, तो वे खुद का Mr. Paws के नाम से Pet Spa और Store चलाती है। उन्होंने ये साल 2022 में लॉन्च किया था। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार उनका कैपिटल 0.10 मिलियन का था।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो  Mr. Paws पालतू जानवरों को नालाहने के लिए 1400 से 5000 रुपये तक लिए जाते हैं। वहीं इस स्पा में गोल्डन और प्लेटिनम मेंबरशिप भी मौजूद है, जिनके अलग चार्ज होते हैं। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें