Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की शिकायत पर HPM केमिकल्स का लाइसेंस निलंबित, इसके कीटनाशक से सोयाबीन की फसल हो रही थी खराब

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 04:24 PM (IST)

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कीटनाशक बनाने वाली कंपनी HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई हुई है। राजस्थान में रजिस्टर्ड इस कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कंपनी के कीटनाशक से मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल खराब होने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया।

    Hero Image
    कीटनाशक बनाने वाली कंपनी HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

    नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कीटनाशक बनाने वाली कंपनी HPM केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई हुई है। राजस्थान में रजिस्टर्ड इस कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कंपनी के कीटनाशक से मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल खराब होने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया। जांच में सैंपल घटिया पाए जाने पर FIR भी दर्ज की गई है। कंपनी के सभी उत्पादों पर रोक लगा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: खाद्य तेल के दाम बढ़े, अब किसानों को सता रही सरसों की फसल की चिंता

    तीन जिलों में दर्ज हुई थी FIR

    नकली कीटनाशक पर बीते दिनों में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कई शिकायतें मिली। जिसमें बताया गया कि क्लोरिमयूरॉन एथिल नामक हर्बिसाइड खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलें खराब हुई। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देशों पर कृषि विभाग ने की तत्काल कार्रवाई की है। बाजार से खरपतवार नाशक के सैम्पल जब्त कर जांच की गई। जांच में हर्बिसाइड के नमूने घटिया पाए गए थे।

    शिवराज सिंह कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने ऐसी व्यवस्था की थी, जिसके बेहद अच्छे परिणाम मिले। शिवराज सिंह ने कहा कि समस्याओं के तत्काल और उचित निराकरण से ही किसानों में भरोसा रहेगा। 

    उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य ध्येय है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने संदेश भी जारी करते हुए किसान कॉल सेंटर से माध्यम से किसान भाई-बहनों से अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18001801551 के जरिए रजिस्टर करवाने की भी बात कही है।

    HPM केमिकल्स के बारे में

    HPM केमिकल्स के फाउंडर किशन दास अग्रवाल हैं। एचपीएम की भारत और विदेशों में कृषि-कीटनाशन उद्योग पर सक्रिय है। यह फसल सुरक्षा उत्पादों और पौध पोषक तत्वों के विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। साथ ही उर्वरक और कृषि बीज तैयार करने का काम करती है। इसके देश भर में 26 से ज्यादा जगहों पर ब्रांच हैं। 

     5000 से ज्यादा सप्लाई नेटवर्क हैं। आपूर्ति के लिए 20 स्थानीय गोदामों के साथ 45,000 खुदरा दुकानों के माध्यम से काम करती है।