सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.86 होगा या फिर 2.64? 5 दिन बाद कितनी बढ़ सकती है सैलरी, एक्सपर्ट ने समझाया

Published: Fri, 26 Dec 2025 04:49 PM (IST)

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू ...और पढ़ें

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.86 होगा या फिर 2.64? 5 दिन बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, एक्सपर्ट ने बता दिया!

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.86 होगा या फिर 2.64? 5 दिन बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, एक्सपर्ट ने बता दिया!

HighLights

  1. 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना

  2. सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगी

  3. 2.64 फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों के लिए उचित

नई दिल्ली| केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि 5 दिन बाद यानी 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू हो सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी? और फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा?

इसी को लेकर ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल (Manjeet Patel) ने तस्वीर साफ की है। उनका कहना है कि सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिटमेंट फैक्टर 3.86 तक जा सकता है, तो उन्होंने कहा, 'अगर सरकार चाहे तो 4.0 भी कर सकती है, लेकिन हमारा कैलकुलेशन 2.64 का है।'

मंजीत पटेल के मुताबिक, 2.64 फिटमेंट फैक्टर मिनिमम (Fitment Factor 2.64) और रीजनेबल है, जिससे सरकार को भी दिक्कत नहीं होगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी। अब चर्चा यह भी है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 3.86 हुआ, तो लेवल-1 (चपरासी) से लेकर लेवल-18 (IAS) तक की सैलरी में कितना इजाफा होगा। आइए, पूरे कैलकुलेशन को आसान भाषा में समझते हैं।

चपरासी से IAS तक... 3.86 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 ₹18,000 ₹69,480
Level 2 ₹19,900 ₹76,814
Level 3 ₹21,700 ₹83,762
Level 4 ₹25,500 ₹98,430
Level 5 ₹29,200 ₹112,712
Level 6 ₹35,400 ₹136,644
Level 7 ₹44,900 ₹173,314
Level 8 ₹47,600 ₹183,736
Level 9 ₹53,100 ₹204,966
Level 10 ₹56,100 ₹216,546
Level 11 ₹67,700 ₹261,322
Level 12 ₹78,800 ₹304,168
Level 13 ₹118,500 ₹457,410
Level 13 ₹131,100 ₹506,046
Level 14 ₹144,200 ₹556,612
Level 15 ₹182,200 ₹703,292
Level 16 ₹205,400 ₹792,844
Level 17 ₹225,000 ₹868,500
Level 18 ₹250,000 ₹965,000

8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? (When will the 8th Pay Commission be implemented?)

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, सरकार को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर करने में करीब दो साल लग सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद भी है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सरकार से 2.64 फिटमेंट फैक्टर मांग आए कर्मचारी, कितनी बढ़ेगी सैलरी? 18 लेवल का पूरा कैलकुलेशन

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? (What is fitment factor?)

फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन।

फिटमेंट फैक्टर कैसे तय होता है? (How is the fitment factor determined?)

एक्सपर्ट बताते हैं कि फिटमेंट फैक्टर तय करते समय कई आर्थिक और संस्थागत पहलुओं को देखा जाता है। आमतौर पर इसमें बेसिक पे + ग्रेड पे को आधार बनाकर जरूरी बढ़ोतरी का आकलन किया जाता है।

2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी कैसे बढ़ेगी? कैलकुलेशन से समझें (How will the fitment factor increase the salary?)

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और फिटमेंट फैक्टर 3.86 तय होता है, तो:

  • ₹18,000 × 2.64 = ₹69,480
  • यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹69,480 हो जाएगी

अगर मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:

  • ₹50,000 × 2.64 = ₹1,93,000
  • मतलब नई बेसिक सैलरी ₹1,93,000 तक पहुंच सकती है
  • सिर्फ बेसिक नहीं, कुल कमाई भी बढ़ेगी

फिटमेंट फैक्टर किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? (On what factors does the fitment factor depend?)

  • महंगाई और जीवन-यापन की लागत
  • CPI और CPI-IW के आंकड़े
  • सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट
  • कुल वेतन खर्च की सीमा
  • प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना
  • इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क

मंजीत पटेल ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या कहा?

मंजीत पटेल ने 3.86 या 4.0 जैसे आंकड़ों को लेकर कहा कि ये बातें पब्लिक को 'अच्छा फील' कराने के लिए कही जाती हैं, लेकिन इनमें दम नहीं है। उनके मुताबिक, "2.64 ऐसा फिटमेंट फैक्टर है जिससे सरकार को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और नीचे के कर्मचारियों को सीधी राहत मिलेगी।"