बिहार में नेता के पास न्याय के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म, एबॉर्शन भी कराया; पति को दिखाई अश्लील वीडियो
जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय नेता पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने नेता पर आरोप लगाया है कि नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला के साथ गंदा काम किया।

संवाद सहयोगी, बगहा। जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक स्थानीय नेता पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में बीते बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि कुछ दिन पहले उसके पिता और चाचा के बीच भूमि विवाद हुआ। जिसे सुलझाने के लिए वह अपने मां के साथ क्षेत्र के एक स्थानीय नेता विरेंद्र मद्देशिया के पास गई। उन्होंने दूसरे दिन आवेदन लेकर आने की बात कही।
आरोपी ने बनाया वीडियो
दूसरे दिन पीड़िता अकेले उनके घर गई तो उसे पानी पीने के लिए दिया गया। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तथाकथित नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपित नेता ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
इस बीच वह गर्भवती हो गई। जानकारी के बाद नेता ने उसका गर्भपात करा दिया। जिसकी जानकारी होने के बाद उसके स्वजन लोक-लज्जा के डर से उसकी शादी दूसरे लड़के से कर दी। जहां उसे एक बच्चा भी हुआ। इसी बीच आरोपी ने उसके पति को वीडियो दिखा दिया। जिससे उसका पति उसे छोड़ दिया।
जिससे वह अब मायके में रह रही है। इधर 27 फरवरी को उसके बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद जब इलाज के लिए जा रही थी तो नेता अपने समर्थकों के साथ उसे रास्ते में घेर कर वीडियो वापस करने की धमकी देने लगा और न देने पर उसकी पिटाई की गई।
महिला थाने में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद अभियुक्त विरेंद्र मद्देशिया घर छोड़ फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुमार देवेन्द्र, एसडीपीओ, बगहा।
घर में खाना बना रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास
वहीं, दूसरी ओर धनहा थाने के एक गांव में एक नाबालिग के साथ उस समय दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया जब उसके स्वजन खेत में काम करने गए थे। घटना के समय वह घर में खाना बना रही थी। उसी समय गांव के बृजेश यादव ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने के बाद आरोपी नाबालिग के गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसने घटना की सूचना स्वजन को दी। सूचना मिलने के बाद स्वजन घर आए और आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वह घर से गायब था।
जिसके बाद युवक के स्वजनों ने पूछताछ करने गए लोगों के साथ मारपीट की। इस संबंध में नाबालिग ने एससी-एसटी थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिसमें बृजेश यादव, प्रमोद यादव, सुगम देवी, रमेश यादव, सुरेश यादव, सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। मामले में एससी-एसटी थाने के थानाध्यक्ष शिवशंकर पासवान ने बताया कि नाबालिग के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।