Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West champaran: असम की लड़की को ढूंढने पहुंची टीम ने 13 लड़कियों को कराया मुक्त

    By Sunil TiwariEdited By: Dharmendra Kumar Singh
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 08:35 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण में लौरिया के व्यासपुर में असम की एक किशोरी को ढूंढने पहुंची थी टीम। अचानक कई लड़कियों को देखकर हैरान रह गई। असम की लड़की को शादी का प्रलोभन दे कर ले आया था। छापेमारी की सूचना पर आर्केस्ट्रा संचालक फरार।

    Hero Image
    बिहार के पश्‍चिम चंपारण से यूपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गोपालगंज की लड़कियों को कराया गया मुक्त। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    लौरिया (पचं), संवाद सूत्र। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक चौंकाने वाला मामले का पर्दाफाश हुआ है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन, बाल कल्याण समिति व पुलिस की टीम ने शुक्रवार को लौरिया के व्यासपुर चौक पर दो घरों में छापेमारी कर 13 लड़कियों को मुक्त कराया है। लड़कियों से आर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा था। इनमें से अधिकतर लड़कियां नाबालिग हैं। लड़कियां यूपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गोपालगंज की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस उनका बयान दर्ज कराने के प्रयास में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्केस्ट्रा संचालक घर के पिछले रास्ते से भागा

    दिल्ली, रक्सौल की एसएसबी बटालियन, महिला थाने की एसआइ सुधा कुमारी, चाइल्ड लाइन व लौरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आर्केस्ट्रा चलाने वाले संचालक घर के पिछले रास्ते से फरार हो गए। सभी लड़कियों को लौरिया थाना लाया गया और उनसे पूछताछ की गई तो कई राज उजागर हुए। चाइल्ड लाइन की रौशन आरा ने मानव तस्करी के आरोप में डायमंड म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा के संचालक रंजीत ठाकुर और शक्ति ग्रुप आर्केस्ट्रा के संचालक मुस्कान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़कियों को बेतिया महिला थाने से बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 13 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। सत्यापन कराया जा रहा है कि कितनी लड़कियां नाबालिग हैं। मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    असम की लड़की की हो रही थी खोज

    असम की एक लड़की को शादी का प्रलोभन दे कर ले आया था। इसके लिए पीड़ित लड़की के माता-पिता ने वहां प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की के माता-पिता ने संपर्क किया था कि उसकी बच्ची को बिहार में कोई व्यक्ति ले आया। उसे खोजने में सहयोग करें। गुप्त सूचना पर टीम बनाकर की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है।