Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: दहेज में चार चक्का गाड़ी नहीं देने पर दूल्हे के बाप ने तोड़ दी शादी, अब थाने पहुंचा युवती का परिवार

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:23 PM (IST)

    बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक लड़की की शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि उसका पिता शादी में चार पहिया वाहन देने में सक्षम नहीं था। इस संबंध में भैरोगंज के भगवान सिंह बरवा निवासी उपेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी मझौलिया के जयनारायण सिंह के बेटे अमोद सिंह से तय हुई थी।

    Hero Image
    बेटी के पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र ,भैरोगंज। बिहार के पश्चिमी चंपारण में भैरोगंज थाना क्षेत्र के भगवान सिंह बरवा के निवासी उपेंद्र सिंह ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी की शादी मझौलिया थाना के अंतर्गत चैलाभार निवासी जयनारायण सिंह के पुत्र अमोद सिंह उर्फ अमन सिंह से एक साल पहले तय हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के पहले होने वाले सभी रस्म पूरा होने पर उन्होंने अपने कथित दामाद अमोद सिंह उर्फ अमन सिंह के पर फोन में दिसम्बर में दो बार में डेढ़ लाख रुपये भी भेज दिया। उसके बाद लड़का के पिता जयनारायण सिंह को आठ लाख नगद भी दिया था।

    उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 10 लाख रुपये देने के बाद बेटी की शादी तय हो गई थी, लेकिन अब उक्त लड़का और उसके पिता एक चार चक्का गाड़ी दहेज में मांग करने लगे।

    उन्होंने आगे बताया कि चार चक्का गाड़ी दहेज में देने में असमर्थता जताने पर वे लोग शादी करने से इनकार करते हुए दो लाख रुपये वापस कर दिया है, लेकिन अभी भी दहेज का आठ लाख रुपये नहीं दे रहे हैं। मामले में थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: 'सुभाष यादव जैसे लोग लालू के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन', इधर ED की छापेमारी; उधर भाजपा नेता ने ले लिए दर्जनभर नाम

    नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

    पश्चिमी चंपारण में नामनगर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। मामले में अपहृता के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें अपने ही मोहल्ले के ब्यास कुमार, उमा देवी और नागी देवी को नामजद किया है।

    अगवा नाबालिग के पिता ने आरोपितों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग के बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की गोद में बैठे हैं Lalu Yadav...' OBC सम्मेलन में अमित शाह ने RJD सुप्रीमो पर क्यों कह दी ऐसी बात?