Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नर्तकी से शादी करने की ख्वाहिश पिता को गुजरी नागवार, पहले की हत्या फिर शव को घर में लटकाया; ऐसे हुआ गिरफ्तार

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 04:35 PM (IST)

    बेटे की हत्या मामले में फरार चल रहे पश्चिमी चंपारण के कृष्णा जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बीते साल मार्च में कृष्णा जायस ...और पढ़ें

    Hero Image
    बीते साल मार्च में लौकरिया थाने के हरनाटांड में हुई थी हत्या। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। पश्चिमी चंपारण के लौकरिया पुलिस ने बेटे की हत्या मामले में फरार चल रहे पिता कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बीते साल मार्च में कृष्णा जायसवाल ने अपने बेटे आदित्य जायसवाल की हत्या कर दी थी। बेटे की हत्या करने के बाद पूरा परिवार मौके से फरार हो गया था।

    यह है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, आदित्य एक नर्तकी से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन स्वजन नर्तकी से शादी नहीं करना चाहते थे। नर्तकी से विवाह को लेकर पिता-पुत्र के बीच के पहले कई बार विवाद भी हुआ था।

    आदित्य जिस नर्तकी से शादी करना चाहता था, उससे स्वजन नाराज चल रहे थे। एक साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को घर में ही लटकाने के बाद घर छोड़ फरार हो गए थे।

    5 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी FIR

    इस मामले में लौकरिया थाने के चौकीदार के बयान पर मृतक आदित्य के पिता सहित पांच लोगों पर हत्या कर शव जलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    FIR में कृष्णा जायसवाल उसकी मां पार्वती देवी भाई निरंजन जायसवाल के साथ निरंजन के ससुर व गौनाहा थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी उमेश जायसवाल व उनके बेटा रौशन जायसवाल के साथ अन्य अज्ञात लोगों नामजद थे।

    लौकरिया थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि इस मामले में नामजद सभी अभियुक्त जमानत पर मुक्त है। मुख्य आरोपी कृष्णा जायसवाल फरार चल रहा था। उसे मंगलवार को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें: जब RJD MLA ने सम्राट चौधरी के सामने ही नीतीश को दे दिया रैली का निमंत्रण, डिप्टी CM ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Tejashwi Yadav: अपने 'चाचा' का खेल बिगाड़ेंगे तेजस्वी! बस की छत से दे दिया बड़ा संदेश, नीतीश के लिए कह दी ये बात