Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में अचानक बदला मौसम, बाहर निकलते ही लोग हो रहे परेशान; पढ़ें अपने शहरों का हाल

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:59 AM (IST)

    Bihar Weather News Today Hindi बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। होली से पहले तेज पछिया हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोगों को बाहर निकलते ही धूल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। किसान को उम्मीद है कि बारिश होने से उनके फसल को लाभ होगा।

    Hero Image
    होली से पहले बिहार में अचानक बदला मौसम (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather: बिहार में फागुन माह शुरू होते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।लोगों को तेज पछिया हवा का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को गाड़ी चलाने के दौरान धूल का सामना करना पड़ रहा है। इस हवा के चलते दुर्घटना की भी संभावना बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि गुरुवार की दोपहर से पछिया हवा शुरू हुई जो देर शाम तक चली।  अचानक शुरू हुई तेज हवा से फुटपाथी कारोबारियों को परेशानी हुई। दुकानों में रखे खाद्य पदार्थ दिन भर धूल फांकते रहे। तेज हवा का असर इस कदर रहा कि गंदे जगह साफ-सुथरे हो गए तथा साफ सुथरे जगह गंदा। इसका कारण तेज हवा का झोंका था।

    लोगों को बारिश की उम्मीद

    लोगों को फागुन तथा बसंत ऋतु का असर दिखने लगा। ग्रामीणों के अनुसार फागुन माह के शुरुआती दिनों में पछिया हवा चलने पर बारिश होने की संभावना रहती है। बारिश हुई तो गेहूं तथा मसूरी को फायदा पहुंचेगा।

    तेजी से चढ़ रहा पारा

    बिहार में तेजी से पारा चढ़ने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर जैसे शहरों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है।

    पढ़ें अपने शहरों का हाल

    शहर                  अधिकतम तापमान            न्यूनतम तापमान

    पटना                  34 डिग्री सेल्सियस           22 डिग्री सेल्सियस                   

    बेगूसराय             34 डिग्री सेल्सियस            21 डिग्री सेल्सियस

    दरभंगा               34 डिग्री सेल्सियस             21 डिग्री सेल्सियस

    मुजफ्फरपुर        35 डिग्री सेल्सियस              20 डिग्री सेल्सियस

    यह भी पढ़ें

    Muslim in Bihar: ये हैं बिहार के टॉप 5 मुस्लिम आबादी वाले जिले, इस शहर में तो हिंदू से भी अधिक है जनसंख्या

    Manish Kashyap: 'हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं...', मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती