Move to Jagran APP

Muslim in Bihar: ये हैं बिहार के टॉप 5 मुस्लिम आबादी वाले जिले, इस शहर में तो हिंदू से भी अधिक है जनसंख्या

Bihar News बिहार में चुनाव नजदीक आते ही अधिकतर पार्टियों को मुस्लिम वोट बैंक की चिंता सताने लगती है। इनमें ओवैसी और आरजेडी दो प्रमुख दल हैं जो समीकरण बिठाने में लग जाती हैं। बिहार में मुस्लिम की आबादी लगभग 14 करोड़ है। वहीं 5 जिले ऐसे हैं जहां मुसलमानों की आबादी अच्छी खासी है। नीचे पढ़ें बिहार के टॉप 5 मुस्लिम आबादी वाले जिले कौन से हैं।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Wed, 13 Mar 2024 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 08:37 AM (IST)
बिहार में 5 सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले जिले (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Muslim Population: बिहार में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियां धर्म से लेकर जाति तक के समीकरण सेट करने में लग गई है। एनडीए गठबंधन जहां हिंदू वोट बैंक को पूरी तरह से साधने की कोशिश कर रहा है, वहीं महागठबंधन एम-वाई समीकरण पर ज्यादा जोर देता नजर आ रहा है।

loksabha election banner

बिहार के 5 ऐसे जिले हैं जहां कि मुस्लिमों की आबादी चुनाव को सबसे अधिक प्रभावित करती है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि बिहार के कौन से ऐसे 5 जिले हैं जहां मुस्लिमों की आबादी सबसे अधिक हैं। नीचे पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।

कटिहार (Muslim Population in Katihar)

कटिहार बिहार का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला जिला है। 2011 के सेंसस के मुताबिक कटिहार जिले में 13.65 लाख मुस्लिम थे जबकि हिंदुओं की जनसंख्या 16.84 लाख थी। वहीं 2024 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 16.85 लाख हो गई है, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 20.79 लाख है।

पूर्णिया (Muslim Population in Purnia)

2011 के सेंसस के मुताबिक पूर्णिया जिले में 12.55 लाख मुस्लिम थे वहीं हिंदुओं की जनसंख्या 19.89 लाख थी। वहीं 2024 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 15.49 लाख हो गई है, जबकि हिंदुओं की अनुमानित जनसंख्या लगभग 24.55 लाख है।

अररिया (Muslim Population in Araria)

2011 के सेंसस के मुताबिक अररिया जिले में 12.07 लाख मुस्लिम थे लेकिन हिंदुओं की जनसंख्या 15.93 लाख थी। वहीं 2024 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 14.90 लाख हो गई है, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 19.67 लाख हो सकती है।

किशनगंज (Muslim Population in Kishanganj)

किशनगंज बिहार का ऐसा जिला है जहां हिंदू से भी अधिक मुसलमानों की आबादी है। 2011 के सेंसस के मुताबिक इस जिले में 11.49 लाख मुस्लिम थे जबकि हिंदुओं की जनसंख्या 5.31 लाख थी। वहीं 2024 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 14.18 लाख हो गई है, जबकि हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 6 लाख 55 हजार होने का अनुमान है।

दरभंगा (Muslim Population in Darbhanga)

दरभंगा जिलें की बात करें तो यहां 2011 के सेंसस के मुताबिक मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 8.81 लाख थी जबकि हिंदू की जनसंख्या 30.42 लाख थी। वहीं 2024 में मुसलमानों की अनुमानित जनसंख्या 10.88 लाख है वहीं हिंदुओ की अनुमानित जनसंख्या लगभग 37.55 लाख थी।

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया, अब मैं ...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

Prashant Kishor: 'अरे 100 बिहारी मिलकर भी नहीं गुजराती को...', प्रशांत किशोर ने कह दी दिल को झकझोरने वाली बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.