Updated: Fri, 07 Mar 2025 07:15 PM (IST)
बेटिया राज के अभिलेखों (Bettiah Raj Land Record) के डिजिटाइजेशन का काम रुक गया है। स्कैनिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक 10 मार्च को बेतिया आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बेटिया राज की भूमि पर टाउनशिप डेवलप किए जाने की योजना है।
जागरण संवाददाता, बेतिया। बेतिया राज के अभिलेखों (लैंड रिकॉर्ड) का डिजिटाइजेशन का कार्य ठप हो गया है। कागजातों की स्कैनिंग के काम में लगी एजेंसी के कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया है। तीन दिन पहले तक बेतिया राज में स्कैनिंग के काम को लेकर काफी गहमागहमी थी, लेकिन अब वहां सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हालांकि, इस मामले में कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। राज के सूत्रों की मानें तो कार्य की गति काफी धीमी होने की वजह से जिस एजेंसी को यह काम दिया गया था उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब यह काम नई एजेंसी को दिए जाने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की एजेंसी को दिया था स्कैनिंग का काम
राज के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एक एजेंसी को कागजातों के स्कैनिंग करने का काम दिया गया था। प्रतिदिन करीब 50 हजार पन्नों की स्कैनिंग की जानी थी, लेकिन स्कैनिंग की गति काफी धीमी थी। जिसके बाद एजेंसी को बैकलिस्ट कर दिया गया।
10 मार्च को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक आएंगे बेतिया
राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक (KK Pathak) 10 मार्च को बेतिया में आएंगे। उनके साथ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वे यहां राज भवन और राज से जुड़े सामग्रियों का जायजा लेंगे और विभिन्न कामों का समीक्षा करेंगे।
अनिल सिन्हा ने घंटों तक की फाइलों की जांच
राजस्व पर्षद के अध्यक्ष के आगमन को लेकर बेतिया राज में तैयारी तेज हो गई है। फाइलों को अपडेट किया जा रहा है। शुक्रवार को राज व्यवस्थापक अनिल कुमार सिन्हा ने राज के कार्यालय में घंटों फाइलों की जांच की। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम समेत कई चीजों का अवलोकन किया।
बताया जाता है कि बेतिया राज की भूमि पर टाउनशिप डेवलप किए जाने की योजना है। राज के ऐतिहासिक धरोहरों को भी संरक्षित किया जाना है। राजस्व पर्षद के अध्यक्ष के बेतिया आगमन को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। केके पाठक के आगमन के बाद इस दिशा में होने वाले काम में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
बेतिया राज का डिजिटाइजेशन कार्य ठप
- कागजातों की स्कैनिंग का काम रुका हुआ है।
- एजेंसी के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।
- कार्य की धीमी गति के कारण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया गया।
नई एजेंसी को सौंपा जाएगा काम
- उत्तर प्रदेश की एजेंसी को पहले स्कैनिंग का कार्य सौंपा गया था।
- एजेंसी द्वारा धीमी गति से काम करने पर अब नई एजेंसी से काम करवाने की योजना है।
- प्रतिदिन 50,000 पन्नों की स्कैनिंग का लक्ष्य था।
केके पाठक का बेतिया दौरा
- राजस्व पर्षद के अध्यक्ष 10 मार्च को बेतिया दौरे पर आएंगे।
- वे राज भवन और संबंधित कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
- बेतिया राज में टाउनशिप डेवलपमेंट और धरोहर संरक्षण की योजना है।
ये भी पढ़ें- Bihar Land Mutation: लैंड म्यूटेशन को लेकर सरकार ने फिर जारी की गाइडलाइन, जमीन मालिकों को होगा फायदा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।