Bihar News: बेतिया में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी JDU? सामने आया लेटेस्ट अपडेट, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
Bihar Politics News Hindi बेतिया में जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू जिले की 50 प्रतिशत सीटों पर दावा करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी ने नीतीश कुमार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

जागरण संवाददाता, बेतिया। जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आसन्न विधान सभा चुनाव में जदयू जिले में 50 प्रतिशत सीटों पर दावा करेगी।
इसे देखते हुए हमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा रविवार को जदयू मीडिया सेल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
क्या बोले जदयू नेता?
जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने कहा कि सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका अहम है।
विकास के मामले में नीतीश कुमार ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है। हमें विकास की गति को और गति देने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता असलम खा हक्की, दीपक सिंह दीपू, मुकेश पटेल, इं. सहमत अली, जुनैद शम्स आदि ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मैनुद्दीन अंसारी, धनंजय पटेल, राजेश पटेल, परवेज आलम, बदरुल होदा, सुजीत कुमार, तबरेज सिद्दीकी, कैलाश कुमार सिंघानिया, मुस्तकीम अंसारी, बृजमोहन मिश्रा, इकबाल खान, मोहम्मद इरफान, राज गौरव को जिला कमेटी में जगह दी गई।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार शर्मा, जमील अख्तर, आसिफ अनवर आदि को मनोनयन पत्र दिया गया।
सरायरंजन में जलसंसाधन मंत्री ने लोगों को दिलाई जदयू की सदस्यता
उधर, सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में रविवार को जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री चौधरी ने दो दर्जन से अधिक लोगों को जदयू की सदस्यता ग्रहण दिलाई।
इस दौरान श्री चौधरी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवकों एवं महिलाओं को माला,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का काफी विकास हो रहा है।
आज लोगों को सरकार की ओर से हर सुविधायें उपलब्ध हो रहीं हैं। बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। लोग सुदूर देहाती क्षेत्रों में भी आ जा सकते हैं।
सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में बिहार में विकास हुआ है। 20 साल पूर्व बिहार की क्या स्थिति थी, सब लोग जानते हैं।
सरायरंजन विधानसभा में कहीं पर भी एक भी सड़क नहीं मिलेगी, जो जर्जर हो।उधर, मंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कई विवाह समारोहों में भी भाग लिया।
यह भी पढ़ें-
तेजस्वी को CM फेस घोषित करने में कांग्रेस क्यों कर रही आनाकानी, बड़ी वजह का हुआ खुलासा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।