विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bagaha News: बगहा में सड़क से गुजर रहे थे पर्यटक, अचानक दिखा तेंदुआ तो करने लगे ये काम

Published: Fri, 28 Feb 2025 03:17 PM (IST)

बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग से गुरुवार रात गुजर रहे पर्यटकों को सड़क और पुल की रेलिंग पर मस्ती करता हुआ तेंदुआ ...और पढ़ें

बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग पर मस्ती में घूमता नजर आया तेंदुआ
बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग पर मस्ती में घूमता नजर आया तेंदुआ

HighLights

  1. बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात दिखा तेंदुआ
  2. वाल्मीकिनगर जा रहे पर्यटकों ने बनाया तेंदुए का वीडियो
  3. पिछले कुछ साल में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बढ़ी तेंदुओं की संख्या

संवाद सहयोगी, बगहा। वीटीआर(वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल से निकल कर गुरुवार की रात एक पुल की रेलिंग पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बनाया और प्रसारित कर दिया।

पुल की रेलिंग पर मस्ती करता दिखा तेंदुआ

बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग से गुरुवार की रात कुछ पर्यटक वाल्मीकिनगर जा रहे थे। उनका उत्साह और बढ़ गया, जब उन्हें बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क में बने पुल के रेलिंग पर अपनी मस्ती में बैठा एक तेंदुआ दिखा। जिसके बाद गाड़ी में सवार सभी लोग आराम से गाड़ी का शीशा बंदकर उसका वीडियो बनाने लगे।

उस गाड़ी में बैठे दो युवक डर भी रहे थे कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला नहीं बोल दे, लेकिन गाड़ी चला रहे युवक को पूरा भरोसा था कि वह कुछ नहीं करेगा।

इस लिए आराम से गाड़ी को पास तक पहुंचा दिया। जिसके बाद पुल के रेलिंग से तेंदुआ आराम से उतरा और मुख्य सड़क से होकर जंगल में चला गया।

गाड़ी की हेडलाइट पड़त ही जंगल की ओर चला गया

बताया जाता है कि बगहा से वाल्मीकि नगर जा रहे अतुल कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, लड्डू कुशवाहा और संदीप कुशवाहा आदि जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर अचानक पुल की रेलिंग पर बैठे तेंदुए पर पड़ी।

कुछ देर तक वह रेलिंग पर बैठा रहा, फिर सड़क पर टहलने लगा। पर्यटकों ने जैसे ही अपनी गाड़ी की हेडलाइट जलाई, तेंदुआ धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ गया और कुछ ही पलों में वहां से ओझल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है।

तेजी से बढ़ रही बाघों और तेंदुओं की संख्या

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है, जो 899 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जंगल बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा और दुर्लभ पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इस जंगल में बाघों और तेंदुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

  • 2018 में यहां 10-12 तेंदुए थे, लेकिन अब इनकी संख्या 120 से अधिक हो गई है।
  • वहीं बाघों की संख्या भी 54 से अधिक पहुंच चुकी है।

तेंदुए के बारे में जानकारी

  • तेंदुआ ऊंचे पेड़ों पर आसानी से चढ़ सकता है और वहीं पर शिकार भी छुपा सकता है।
  • यह एक बार में 20 फीट तक छलांग लगा सकता है।
  • तेंदुआ 60 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकता है।
  • यह आमतौर पर रात के समय शिकार करता है और बहुत ही शांत व गुप्त तरीके से अपने शिकार पर हमला करता है।
  • तेंदुआ जंगलों, पहाड़ों, खेतों और यहां तक कि मानव बस्तियों के पास भी आसानी से रह सकता है।

ये भी पढ़ें

जमुई जिले के 41 KM रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में लगी 14 टीमें, यहां से गुजरती हैं Vande Bharat और Duronto

Bihar Teacher News: शिक्षक ऑफ द मंथ पुरस्कार में खगड़िया ने मारी बाजी, भागलपुर के किसी टीचर को नहीं मिला सम्मान