विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राघोपुर की स्वाति ने कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बढ़ाया बिहार का मान

Published: Sun, 10 Aug 2025 10:46 PM (IST)

वैशाली जिले के राघोपुर की स्वाति कुमारी ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण ...और पढ़ें

गोल्ड जीतने के बाद अपने पिता गौरी शंकर के साथ स्वाति। (जागरण)
गोल्ड जीतने के बाद अपने पिता गौरी शंकर के साथ स्वाति। (जागरण)

HighLights

  1. स्वाति ने कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड |
  2. 2025 में वैशाली की बेटी का कमाल |
  3. कोच और माता-पिता को जीत समर्पित |

संवाद सूत्र, राघोपुर। नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में महिला 54 किलोग्राम वर्ग में वैशाली जिले के राघोपुर की बेटी स्वाति कुमारी ने गोल्ड मेडल जीतकर बिहार, वैशाली और राघोपुर का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में स्वाति ने एक-एक कर विरोधियों को मात देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने पहला मैच महाराष्ट्र को 6-1, दूसरा कर्नाटक को 5-2, तीसरा हरियाणा को 3-0, चौथा नई दिल्ली को 5-1 से हराया। फाइनल में पंजाब की खिलाड़ी को 4-2 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्वाति कुमारी राघोपुर के मीरमपुर रामपुर निवासी गौरी शंकर राय की पुत्री हैं। गौरी शंकर राय पटना जिले के कच्ची दरगाह में सीमेंट डीलर और सरकारी ठेकेदार हैं।

स्वाति वर्तमान में पटना जिले के दीदारगंज स्थित बीवीएन स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा हैं। उनकी ट्रेनिंग बिहार टीम के हेड कोच राम सिंह यादव और अमित कुमार के मार्गदर्शन में होती है।

हेड कोच राम सिंह यादव ने कहा कि स्वाति बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। उनका फोकस और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

यह जीत स्वाति के करियर की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है, वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

कोच और माता-पिता को समर्पित है गोल्ड

वहीं, स्वाति ने कहा कि यह गोल्ड मेडल मैं अपने गांव, कोच और माता-पिता को समर्पित करती हूं। आगे मेरा सपना है कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतूं।

केवल 15 वर्ष की उम्र में स्वाति की यह उपलब्धि पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।