Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मार्शल आर्ट में सोनपुर के सात बच्चों को गोल्ड एवं एक को मिला सिल्वर मेडल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:25 PM (IST)

    छोटे से गांव सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के नयागांव हसनपुर से हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचकर बच्चों ने अपने मार्शल आर्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग ...और पढ़ें

    Hero Image
    मार्शल आर्ट में सोनपुर के सात बच्चों को गोल्ड एवं एक को मिला सिल्वर मेडल

    संवाद सहयोगी, सोनपुर :

    छोटे से गांव सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के नयागांव हसनपुर से हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचकर बच्चों ने अपने मार्शल आर्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सोनपुर के बीडीओ बालदेव चौधरी ने हिमाचल प्रदेश से जीतकर आये सभी बच्चों को रविवार को आयोजित एक समारोह के दौरान पुरस्कृत किया। सोनपुर प्रखंड के नयागांव के हसनपुर गांव में अवस्थित खेल इंडिया मार्शल आर्ट के सेंसाई आकाश कुमार राय के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के मनाली में छह राज्यों के खिलाड़ियों के बीच 8 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बीच खेले गए कराटे प्रतियोगिता में सोनपुर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता की बदौलत मेडल प्राप्त किया। सात बच्चों ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया, जबकि एक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेडल एवं प्रशासनिक पत्र प्राप्त करने के बाद अपने राज्य लौटने पर पूरे गांव के ग्रामीणों ने विजेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी बालदेव चौधरी ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहव‌र्द्धन किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चों ने बिहार का मान बढ़ाया है। सोनपुर के लिए यह गौरव की बात है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में रोहित राज, रोशनी कुमारी, सविता कुमारी, खुशी यादव, रंजीत कुमार, प्रिस कुमार, सूरज कुमार का नाम शामिल हैं। रजत पदक आलोक कुमार यादव ने प्राप्त किया। इस मौके पर समाजसेवी शंकर कुमार मालाकार, अनिल कुमार राय, विनोद कुमार महतो ,रंजीत कुमार यादव, सिबोधन साह, सीमा देवी के साथ अनेक बच्चों के अभिवावक व ग्रामीण उपस्थित थे।